लाइव न्यूज़ :

5 साल की छोटी बच्ची ने मेरी बाहों में दम तोड़ दिया, काबुल धमाके को याद कर भावुक हुआ शख्स

By दीप्ती कुमारी | Updated: August 28, 2021 11:13 IST

काबुल हवाईअड्डे के बाहर खड़े कार्ल ने कहा कि जब वह लाइन में अपने सामान की जांच कर रहे थे ,तभी अचानक एक के बाद एक दो विस्फोट हुए और एक पांच साल की बच्ची ने उनकी बाहों में दम तोड़ दिया ।

Open in App
ठळक मुद्देकाबुल हमले के चश्मदीद ने कहा - पांच साल की बच्ची ने मेरी बाहों में दम तोड़ दिया कार्ल ने कहा कि वह बाहर लाइन में अपने सामान की जांच करा रहे थे तब ये हादसा हुआकार्ल के लिए ये दुख शब्दों में बता पाना मुश्किल था

काबुल :  काबुल में गुरूवार को  हुए दो बड़े धमाके में 103 लोगों की मौत हो गई और 143 लोग घायल हो गए हैं । इस घटना के बाद काबुल हवाईअड्डे के चारों तरफ चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया । लोगों की लाशों से नाला तक भर गया था । ऐसे में इस घटना को अपनी आंखों से देखने वालों में अभी एक डर है । उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा है कि क्या हुआ । ऐसे ही एक चश्मदीद ने बताया कि वह हामिद करजई हवाईअड्डे के बाहर लाइन में अपनी बारी का इंताजर कर रहा था और फिर जो कुछ हुआ वह दिल को तोड़ देने वाला था ।  

इस शख्स का नाम कार्ल है, जिसने टाइम्स नाउ को बताया कि 'जब वह विमान पर चढ़ने के लिए लाइन में खड़े थे । तभी अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और एक पांच साल की छोटी बच्ची मेरी बाहों में आ गिरी और तुरंत उसकी मौत हो गई ।' किसी के लिए भी ये असहनीय पीड़ा है । उन्होंने कहा कि यह एक नहर के पास हुआ , उसी नहर के दूसरी ओर अमेरिकी थे । वे लोगों का पासपोर्ट और सामान की जांच कर रहे थे और जिन लोगों के पास वीजा था , वे उन्हें हवाईअड्डे की ओर ले जा रहे थे । 

इस्लामिक स्टेट के अफगान सहयोगी  आईएसआईएस-खोरासन (आईएसआईएस-के) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और एक आत्मघाती हमलावर की तस्वीर भी जारी की जिसने काबुल हवाई अड्डे पर विस्फोट किया काबुल एयरपोर्ट पर हुए दो विस्फोटों के अलावा एक तालिबानी गाड़ी से विस्फोटक उपकरण टकराने से भी धमाका हुआ । अफगानिस्तान के लोगों के लिए ये दोहरी मार है । अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भी काबुल हवाई अड्डे पर घातक आत्मघाती बम हमले के बावजूद 31 अगस्त की समय सीमा तक अफगानिस्तान से अमेरिकी नागरिकों और अन्य लोगों को निकालने का काम पूरा करने की कसम खाई है ।

बाइडेन ने कहा कि हम हमले में मारे गए सभी 13 अमेरिकी सैनिकों की मौत का बदला लेंगे । उन्होंने चेतावनी दी कि इस हमले को अंजाम देने वालों को अमेरिका भूलेगा नहीं, माफ नहीं करेगा और मार डालेगा ।  

टॅग्स :अफगानिस्तानतालिबानKabulअमेरिकाबम विस्फोट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल