लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानः आजादी मार्च के दौरान आगजनी, तोड़फोड़ को लेकर इमरान खान समेत कई वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 27, 2022 08:16 IST

अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन यदि खान ने घोषणा के अनुसार छह दिन बाद दूसरा विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो सरकार कुछ नेताओं को पकड़ने के लिए इन मामलों का इस्तेमाल कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान पाकिस्तान में जल्द आमचुनाव कराने को लेकर आजादी मार्च निकाल रहे हैंमार्च के दौरान कई जगहों पर समर्थकों ने आगजनी और तोड़फोड़ की थीसरकार ने रेड जोन इलाके में सेना की तैनाती कर रखी है

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को पुलिस ने आगजनी और तोड़फोड़ के दो अलग-अलग मामलों में वाद दर्ज किये। इन आरोपों को इस्लामाबाद में बुधवार रात 'आजादी' रैली के दौरान पीटीआई समर्थकों द्वारा कई जगहों पर आग लगाये जाने की घटनाओं से जोड़ा गया है।

पहले मामले में जिन्ना एवेन्यू पर आगजनी और तोड़फोड़ को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की गई है, जबकि शहर के एक्सप्रेस चौक इलाके में आगजनी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने को लेकर दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों प्राथमिकी पुलिस अधिकारियों की शिकायत पर दर्ज की गईं, लेकिन दूसरे मामले में स्पष्ट रूप से इमरान खान और पीटीआई के वरिष्ठ नेताओं असद उमर, इमरान इस्माइल, राजा खुर्रम नवाज, अली अमीन गंडापुर और अली नवाज अवान के नाम शामिल हैं।

अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन यदि खान ने घोषणा के अनुसार छह दिन बाद दूसरा विरोध प्रदर्शन शुरू किया तो सरकार कुछ नेताओं को पकड़ने के लिए इन मामलों का इस्तेमाल कर सकती है। इससे पहले दिन में, खान ने चेतावनी दी कि यदि ‘‘आयातित सरकार’’ ने छह दिनों की समय सीमा के भीतर नये आम चुनावों की घोषणा नहीं की तो वह ‘‘पूरे देश के साथ’’ पाकिस्तान की राजधानी लौटेंगे। इसके बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पलटवार करते हुए कहा कि उनकी धमकी का कोई असर नहीं होगा और चुनाव की तारीख संसद तय करेगी। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट