लाइव न्यूज़ :

भारत में औसत मासिक वेतन 32800 रुपये, वैश्विक सूची में 72वें स्थान पर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 29, 2020 05:27 IST

लोगों के एक माह के औसत वेतन के मामले में शीर्ष 10 देशों में डेनमार्क (3,515 डॉलर), सिंगापुर (3,414 डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (3,333 डॉलर), कतर (3,232 डॉलर), नॉर्वे (3,174 डॉलर), हांगकांग (3,024 डॉलर) और आइसलैंड (2,844 डॉलर) शामिल हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत की 32,800 रुपये की औसत मासिक मजदूरी के बाद कजाखस्तान (32,700 रुपये), ब्राज़ील (26,000 रुपये) और मिस्र (16,400 रुपये) है।सूची में क्यूबा, युगांडा और नाईजीरिया जैसे देश 2,700 रुपये तथा 13,800 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ सूची में नीचे हैं।दक्षिण कोरिया (1,72,900 रुपये), चीन (72,100 रुपये), मलेशिया (62,700 रुपये) और थाईलैंड (46,400 रुपये) जैसे देश भारत से आगे रहे हैं।

नयी दिल्ली: प्रति माह 32,800 रुपये यानी 437 डॉलर के औसत वेतन के साथ इस मामले में भारत का दुनिया भर के 106 देशों में 72वां स्थान रहा है। इस सूची में स्विट्जरलैंड शीर्ष पर है। पिकोडी डॉट कॉम की एक रिपोर्ट में यह सामने आया है।

डिस्काउंट कूपन प्रदान करने वाली अंतरराष्ट्रीय ई-वाणिज्य कंपनी पिकोडी डॉट कॉम के सर्वेक्षण के अनुसार, स्विट्जरलैंड 5,989 डॉलर यानी 4,49,000 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ शीर्ष पर है। सूची में 2,700 रुपये यानी 36 डॉलर के औसत मासिक वेतन साथ क्यूबा सबसे नीचे है। सूची में स्विट्जरलैंड के बाद 3,00,900 रुपये (4,014 डॉलर के साथ) लक्जमबर्ग दूसरे और 2,64,900 रुपये (3,534 डॉलर) के औसत मासिक वेतन के साथ अमेरिका तीसरे स्थान पर है।

शीर्ष 10 देशों में डेनमार्क (3,515 डॉलर), सिंगापुर (3,414 डॉलर), ऑस्ट्रेलिया (3,333 डॉलर), कतर (3,232 डॉलर), नॉर्वे (3,174 डॉलर), हांगकांग (3,024 डॉलर) और आइसलैंड (2,844 डॉलर) शामिल हैं। भारत की 32,800 रुपये की औसत मासिक मजदूरी के बाद कजाखस्तान (32,700 रुपये), ब्राज़ील (26,000 रुपये) और मिस्र (16,400 रुपये) जैसे देशों को पीछे छोड़ दिया है।

सूची में क्यूबा, युगांडा और नाईजीरिया जैसे देश 2,700 रुपये तथा 13,800 रुपये के औसत मासिक वेतन के साथ सूची में नीचे हैं। इस सूची में शामिल 16 एशियाई देशों में भारत का 10वां स्थान है।

दक्षिण कोरिया (1,72,900 रुपये), चीन (72,100 रुपये), मलेशिया (62,700 रुपये) और थाईलैंड (46,400 रुपये) जैसे देश भारत से आगे रहे हैं। भारत के बाद वियतनाम (30,200 रुपये), फिलीपींस (23,100 रुपये), इंडोनेशिया (22,900 रुपये), और पाकिस्तान (15,700 रुपये) जैसे देश हैं।  

टॅग्स :इंडियासैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल