लाइव न्यूज़ :

27 साल में भारत के विदेश मंत्री की पहली ऑस्ट्रिया यात्रा, जयशंकर ने कहा- जब दुनिया में राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, ऐसे समय में...

By भाषा | Updated: January 2, 2023 11:13 IST

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 27 साल में भारत के विदेश मंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है।जी20 की अध्यक्षता इस बार वैसी नहीं है जैसी आमतौर पर होती हैः विदेश मंत्रीहम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर क्षेत्र की विविधता, हर संस्कृति, हर स्थानीय व्यंजन और स्थानीय उत्पाद दुनिया के सामने आएः जयशंकर

वियना, दो जनवरी (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भारत की जी20 की अध्यक्षता को एक ‘‘बहुत बड़ी उपलब्धि’’ करार देते हुए कहा कि देश ने ऐसे समय में शक्तिशाली समूह की बैठकों की मेजबानी संभाली है, जब वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर गहरा दबाव है और दुनिया में राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है। भारत ने एक दिसंबर को जी20 की अध्यक्षता औपचारिक रूप से संभाल ली है। अगला जी20 शिखर सम्मेलन नौ और 10 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाला है।

ऑस्ट्रिया की राजधानी में रविवार को प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि भारत अपनी अध्यक्षता के दौरान अंतरराष्ट्रीय समुदाय के हित को महत्व देगा। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझसे कभी-कभी पूछा जाता है कि यह बड़ी बात कैसे है? यह बहुत बड़ी बात है क्योंकि हमारे पास इतने शक्तिशाली राष्ट्र कभी नहीं थे जिनमें दुनिया की शीर्ष 20 अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं, उनके नेता भारत आते हैं।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘ मायने यह नहीं रखता कि कौन आ रहे हैं । बल्कि कब आ रहे हैं यह मायने रखता है क्योंकि यह कठिन समय है। दुनिया की आपूर्ति श्रृंखलाओं पर गहरा आर्थिक दबाव है। राजनीतिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, यहां तक कि सभी प्रमुख देशों को एक मंच पर लाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। हमारे लिए ऐसे समय में यह जिम्मेदारी संभालना बेहद बड़ी बात है।’’

पिछले 27 साल में भारत के विदेश मंत्री की ऑस्ट्रिया की यह पहली यात्रा है। दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर यह यात्रा हो रही है। जयशंकर दो देशों की अपनी यात्रा के दूसरे चरण में साइप्रस से यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि देश यह सुनिश्चित करेगा कि वह समाजों और देशों की आवाज बनकर उभरे।

विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘ हम इस मौके का इस्तेमाल भारत और उन परिवर्तनों को प्रतिबिंबित करने के लिए करेंगे, जो मैं लोगों बताना चाहता हूं। जी20 की अध्यक्षता इस बार वैसी नहीं है जैसी आमतौर पर होती है। यह ऐसी नहीं है जिसे राजधानी या दो-तीन महानगरों में संपन्न किया जाएगा। हम इसे 55 से अधिक शहरों तक ले जाएंगे।’’

जयशंकर ने कहा, ‘‘ हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर क्षेत्र की विविधता, हर संस्कृति, हर स्थानीय व्यंजन और स्थानीय उत्पाद दुनिया के सामने आए।’’ जयशंकर ने कहा कि देश के कोने-कोने को देखने का अवसर पाने के लिए हजारों अधिकारी और नेता भारत आएंगे। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ इसलिए, सही मायने में, मैं कहूंगा कि आप इसे दुनिया में भारत के प्रचार की तरह देख सकते हैं।’’ 

टॅग्स :ऑस्ट्रियाS Jaishankar
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतहम पाकिस्तान की तरह ‘दलाल राष्ट्र नहीं’?, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा- पड़ोसी देश ने वाशिंगटन और तेहरान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की?

भारतकाम के बोझ से अभिजात वर्ग की नींद उड़ी!, हर दिन 20 घंटे तक काम?

भारत28 फरवरी से 18 मार्च, पश्चिम एशिया से 2.6 लाख लोग भारत लौटे, विदेश मंत्रालय ने कहा-यूएई के हवाई अड्डे से 70 उड़ानें संचालित?

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूएई के विदेश मंत्री नाहयान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री फरहान से फोन पर जयशंकर ने की बातचीत, इन मुद्दे पर चर्चा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा