लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने आस्ट्रेलिया में कभी दासता नहीं होने का किया दावा, विरोध के बाद मांगी माफी

By भाषा | Updated: June 13, 2020 05:33 IST

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने सिडनी रेडियो 2जीबी से बातचीत में कहा था कि आस्ट्रेलिया के इतिहास में कभी कोई दासता की परंपरा नहीं रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन की टिप्पणी के बारे में एक व्यंग्यात्मक लेख बेटोटा नामक वेबसाइट ने साझा किया।बेटोटा नामक वेबसाइट ने लिखा कि ऑस्ट्रेलिया में कभी दासता नहीं रही, तो पीएम को क्या लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में 100 वर्षों तक गन्ने की फसल अपने आप ही कट जा रही थी।

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन ने उन सभी आलोचकों से माफी मांगी जिन्होंने उन पर देश के दासता के इतिहास को नकारने का आरोप लगाया था। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि नस्लीय अन्याय के खिलाफ वैश्विक स्तर पर चल रही मुहिम के तहत पर्वत श्रृंखला से बेल्जियम के पूर्व सम्राट का नाम हटाया जाएगा। 

मॉरीसन ने ऑस्ट्रेलिया में दासता को नकारते हुए एक टिप्पणी की थी। उन्होंने सिडनी रेडियो 2जीबी से बातचीत में कहा था कि जब आस्ट्रेलिया की स्थापना हुई उस समय दुनियाभर में गुलामों से भरे जहाज घूमते थे... यह एक बेहद क्रूर स्थान था, लेकिन आस्ट्रेलिया में कोई दासता नहीं थी।

उनकी टिप्पणी के बारे में एक व्यंग्यात्मक लेख बेटोटा नामक वेबसाइट ने साझा किया जिसमें लिखा गया था, “प्रधानमंत्री का कहना है कि ऑस्ट्रेलिया में कभी दासता नहीं रही, उन्हें लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में 100 वर्षों तक गन्ने की फसल अपने आप ही कट जा रही थी।

कई आलोचकों ने म़ॉरीसन की टिप्पणी के बाद इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि 19 वीं शताब्दी में दसियों हजार दक्षिण प्रशांत द्वीप वासियों को ऑस्ट्रेलिया के गन्ने के खेतों पर मजदूरी करने के लिए और ऑस्ट्रेलियाई लोगों के यहां काम करने के लिए मजबूर किया गया था जिसके बदले उन्हें कभी कोई भुगतान नहीं किया जाता था।

मॉरीसन ने अपने बयान की आलोचना और इतिहासकारों द्वारा विभिन्न तथ्य उजागर करने के बाद शुक्रवार को अपने दावों के लिए माफी मांगी।  

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा