लाइव न्यूज़ :

दक्षिण चीन सागरः भारत को लेकर ट्विटर पर चीनी और ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों में बीच तीखी नोकझोंक, “अवैध” करार दिया

By भाषा | Updated: August 3, 2020 17:07 IST

ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फेरेल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि उन्होंने भारत के विदेश मंत्री से कहा चीन की हरकतों से “असंतुलन बढ़ेगा और यह उकसाने वाली” कार्रवाई है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया ने चीन के दावों को “अवैध” करार देते हुए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में एक ज्ञापन दिया था जिस पर बीजिंग ने नाराजगी व्यक्त की थी।चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने शुक्रवार को इस पर प्रतिक्रिया करते हुए ओ फेरेल पर “तथ्यों की नजरअंदाज” करने का आरोप लगाया।ट्वीट किया, “यह स्पष्ट है कि कौन क्षेत्र में शांति और स्थायित्व की रक्षा करता है और कौन अस्थिरता लाता है और तनाव भड़काता है।”

बीजिंगः दक्षिण चीन सागर में चीन की हरकतों पर ट्विटर पर चीनी और ऑस्ट्रेलियाई राजनयिकों में बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका के बयान का समर्थन किया कि उक्त समुद्री क्षेत्र में चीन के किसी भी दावे को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया ने चीन के दावों को “अवैध” करार देते हुए हाल ही में संयुक्त राष्ट्र में एक ज्ञापन दिया था जिस पर बीजिंग ने नाराजगी व्यक्त की थी। ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फेरेल ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि उन्होंने भारत के विदेश मंत्री से कहा चीन की हरकतों से “असंतुलन बढ़ेगा और यह उकसाने वाली” कार्रवाई है।

चीन के राजदूत सुन वेइदोंग ने शुक्रवार को इस पर प्रतिक्रिया करते हुए ओ फेरेल पर “तथ्यों की नजरअंदाज” करने का आरोप लगाया और ट्वीट किया, “यह स्पष्ट है कि कौन क्षेत्र में शांति और स्थायित्व की रक्षा करता है और कौन अस्थिरता लाता है और तनाव भड़काता है।”

ओ फेरेल ने जवाब देते हुए कहा कि चीन को 2016 में अंतरराष्ट्रीय अधिकरण के आदेश को मानना चाहिए जिसमें बीजिंग के दावों को खारिज कर दिया गया था। चीन ने उस आदेश को “अवैध” और अबाध्यकारी करार दिया था। ओ फेरेल की टिप्पणियों को ट्विटर पर भारतीय यूजरों से खूब समर्थन प्राप्त हुआ। 

कोरोना : आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में कर्फ्यू, विक्टोरिया प्रांत में 429 नए मामले

आस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत में सोमवार को कोविड-19 के 429 नए मामले सामने आए। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए प्रांत में एक दिन पहले ही "आपदा स्थिति" घोषित की गयी थी। देश के दूसरे सबसे बड़े प्रांत की राजधानी मेलबर्न में रविवार को छह हफ्तों के लिए सख्त प्रतिबंध लागू कर दिए गए जिनमें रात में कर्फ्यू भी शामिल है।

विक्टोरियाई प्रीमियर डैनियल एंड्रियूज ने एक ही दिन में कोरोना वायरस के 671 नए मामले सामने आने के बाद रविवार को "आपदा स्थिति" की घोषणा की। सोमवार को राज्य में 429 नए मामले दर्ज किए गए। न्यू साउथ वेल्स में 13 और दक्षिण ऑस्ट्रेलिया में दो मामले सामने आए।

इस बीमारी के कारण आस्ट्रेलिया में 221 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 136 मौतें विक्टोरिया में हुयी हैं। राज्य में अभी 7,100 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है और उनमें से 38 की हालत गंभीर है। नए प्रतिबंधों के तहत विक्टोरिया पुलिस को व्यापक अधिकार दिए गए हैं और अधिकारी संसद के कानूनों को स्थगित कर सकते हैं तथा संपत्ति को अपने कब्जे में ले सकते हैं। 

टॅग्स :चीनऑस्ट्रेलियादिल्लीशी जिनपिंगनरेंद्र मोदीअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा