लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया: मुस्लिम नेताओं ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन से मिलने से किया इनकार, ये है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 21, 2018 15:41 IST

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े मुफ्ती इब्राहिम अबू मोहम्मद और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस मुलाकात में शामिल होने से इनकार कर दिया।

Open in App

सिडनी, 21 नवंबर, (भाषा) ऑस्ट्रेलिया के मुस्लिम नेताओं ने प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के आतंकवाद पर दिए बयान के बाद उनके साथ मुलाकात का बहिष्कार करने का फैसला किया है। 

मॉरिसन ने इस महीने मेलबर्न हमले के बाद कहा था कि चरमपंथी और खतरनाक विचारधारा को रोकने के लिए मुस्लिम नेताओं को खास जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मॉरिसन ने कहा था कि वह इस हफ्ते इस मामले को लेकर मुस्लिम नेताओं से मुलाकात करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े मुफ्ती इब्राहिम अबू मोहम्मद और दूसरे वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने प्रधानमंत्री को चिट्ठी लिखकर इस मुलाकात में शामिल होने से इनकार कर दिया।

मुस्लिम नेताओं का कहना है कि मॉरिसन और अन्य मंत्रियों का बयान चिंतित और निराश करने वाला है। नेताओं के मुताबिक प्रधानमंत्री के बयान में इस मसले को हल करने से ज्यादा मुस्लिम नेताओं को अलग-थलग करने की नीयत दिखाई देती है। 

9 नवंबर को मेलबर्न में इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। पुलिस ने हमलावर को मौके पर ही मार गिराया था। 

टॅग्स :ऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPSL 2026 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? सरकार ने स्टीव स्मिथ और उनकी टीम को 'आतंकवादी हमलों' की चेतावनी दी

विश्वऑस्ट्रेलिया में शरण लेने वाली ईरान की महिला फुटबॉल टीम की दो खिलाड़ियों ने शुरू किया अभ्यास, वीडियो

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

क्रिकेटAUS-W vs IND-W: एलिसा हीली ने वनडे क्रिकेट को कहा अलविदा, अपने आखिरी मैच में खेली 158 रन की पारी, भारत के खिलाफ 3-0 से जीती सीरीज

क्रिकेटAustralia vs Oman Highlights: ऑस्ट्रेलिया की 9 विकेट से धमाकेदार जीत, मार्श का तूफानी अर्धशतक

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल