लाइव न्यूज़ :

तख्तापलट के विरोध में ऑस्ट्रेलिया ने म्यांमा के साथ रक्षा सहयोग खत्म किया

By भाषा | Updated: March 8, 2021 08:41 IST

Open in App

कैनबरा, आठ मार्च (एपी) म्यांमा में हुए सैन्य तख्तापलट तथा यहां ऑस्ट्रेलियाई नागरिक को हिरासत में रखे जाने के कारण ऑस्ट्रेलिया ने म्यांमा के साथ रक्षा सहयोग निलंबित कर दिया है और सैन्य सरकार को मानवीय सहायता नहीं देने का भी निर्णय लिया है।

विदेश मंत्री मराइज पायने ने सोमवार को कहा कि आर्थिक नीति सलाहकार सीन टर्नेल को फरवरी माह की शुरुआत में हिरासत में लिया गया था और उसके बाद से ऑस्ट्रेलिया के राजनयिकों को उन तक सीमित पहुंच ही दी गई है।

पायने ने ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिक कॉर्पोरेशन से कहा, ‘‘हम प्रोफेसर सीन टर्नेल की रिहाई की मांग करते हैं।’’

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को घोषणा की थी कि म्यांमा के साथ रक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम उसने निलंबित कर दिया है। इसमें पांच वर्ष के भीतर करीब 15 लाख ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का खर्च आना था। यह कार्यक्रम गैर युद्धक क्षेत्रों में प्रशिक्षण तक सीमित था।

पायने ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से म्यांमा को मिलने वाली मानवीय सहायता म्यांमा सरकार और सरकारी संस्थानों को न देकर वहां के सर्वाधिक संवेदनशील और गरीब लोगों की जरूरतों को पूरा करने पर खर्च की जाएगी। इन लोगों में रोहिंग्या समुदाय तथा अन्य जातीय अल्पसंख्यक लोग भी शामिल है।

टर्नेल, आंग सान सू ची की सरकार में सलाहकार का पद संभालने के लिए ऑस्ट्रेलिया से यहां आए थे लेकिन कुछ ही हफ्तों में उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल