लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब की तेल कंपनी पर हमला, गुस्साए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-ईरान तैयार रहे

By भाषा | Updated: September 16, 2019 20:26 IST

गौरतलब है कि ट्रंप के इस बयान से एक दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया था। इस हमले के कारण तेल की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई। खाड़ी युद्ध के बाद तेल कीमतों में इतना उछाल पहली बार देखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेल कंपनी अरामको के अब्कैक स्थित सबसे बड़े तेल शोधन संयंत्र और खुरैस स्थित तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन हमलों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार किया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि सऊदी अरब की तेल कंपनी पर किए गए ड्रोन हमले का जवाब देने के लिए उनका देश पूरी तरह से तैयार है।

गौरतलब है कि ट्रंप के इस बयान से एक दिन पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया था। इस हमले के कारण तेल की कीमत में तेजी से वृद्धि हुई। खाड़ी युद्ध के बाद तेल कीमतों में इतना उछाल पहली बार देखा गया है।

शनिवार को हुए इन हमलों में सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के अब्कैक स्थित सबसे बड़े तेल शोधन संयंत्र और खुरैस स्थित तेल क्षेत्र को निशाना बनाया गया। ईरान ने इन हमलों में किसी भी प्रकार की संलिप्तता से इंकार किया है। इसकी जिम्मेदारी यमन में सक्रिय ईरान से जुड़े हुती विद्रोहियों ने ली है।

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने बिना कोई साक्ष्य दिए हमले के लिए ईरान को जिम्मेदार बताया। इसपर ईरान ने अमेरिका पर धोखा देने का आरोप लगाया। रविवार को किए गए ट्वीट में हालांकि राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान पर सीधे-सीधे आरोप नहीं लगाया लेकिन कहा कि हमले के लिए जो भी जिम्मेदार है उसका पता लगते ही उनका प्रशासन उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘सऊदी अरब की तेल आपूर्ति पर हमला किया गया है। यह मानने की वजह है कि हम दोषी को जानते हैं और उसके सत्यापन के बाद कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन हम सऊदी अरब की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं कि वह इन हमलों के लिए किसे जिम्मेदार मानते हैं और हमें किस तरीके से आगे बढ़ेंगे।’’

ट्रंप के ट्वीट से सैन्य कार्रवाई की आशंका बढ़ गयी है और इस कारण पहले से ही तनावपूर्ण चल रहे संबंधों में और खिंचाव आ गया है। सऊदी अरब की सरकारी कंपनी सऊदी अरामको पर शनिवार को हुए दो ड्रोन हमलों ने कंपनी की रोजाना की वैश्विक आपूर्ति के पांच प्रतिशत हिस्से को प्रभावित किया है।

एएफपी की खबर के अनुसार, इन हमलों के कारण सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 20 प्रतिशत का उछाल आया। ब्रेंट कच्चा तेल की कीमत करीब 12 डॉलर बढ़ी। 1990-91 खाड़ी युद्ध के बाद तेल कीमत में यह सबसे बड़ी उछाल है। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपईरान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा