लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका में हमलाः चार महीने के बाद आपातकाल खत्म, 258 लोगों की मौत हुई थी

By भाषा | Updated: August 23, 2019 18:43 IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आपातकाल की अवधि बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को जो सरकारी गजट जारी किया जाना चाहिए था, उसे जारी नहीं किया गया। सूत्रों ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आपातकाल का विस्तार करने के लिए गजट जारी नहीं किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना 21 अप्रैल के बम हमले के बाद हर महीने गजट अधिसूचना के माध्यम से आपातकाल बढ़ाते रहे हैं।श्रीलंका ने उन नौ आत्मघाती हमलावरों के सहयोगियों पर कार्रवाई के लिए शुरू में 23 अप्रैल को आपातकाल लगाया था।

श्रीलंका में ईस्टर के दिन हमले के बाद लगाया गया आपातकाल चार महीने के बाद खत्म कर दिया गया है। इस हमले में 258 लोगों की मौत हो गयी थी।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आपातकाल की अवधि बढ़ाने के लिए बृहस्पतिवार को जो सरकारी गजट जारी किया जाना चाहिए था, उसे जारी नहीं किया गया। सूत्रों ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने आपातकाल का विस्तार करने के लिए गजट जारी नहीं किया।’’

राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना 21 अप्रैल के बम हमले के बाद हर महीने गजट अधिसूचना के माध्यम से आपातकाल बढ़ाते रहे हैं। श्रीलंका ने उन नौ आत्मघाती हमलावरों के सहयोगियों पर कार्रवाई के लिए शुरू में 23 अप्रैल को आपातकाल लगाया था जिन्होंने तीन गिरजाघरों एवं तीन लक्जरी होटलों पर हमला किया था। इन हमलों में 258 लोगों की जान चली गयी थी और 500 से अधिक लोग घायल हुए थे।

वैश्विक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इन हमलों की जिम्मेदारी ली थी लेकिन सरकार ने स्थानीय इस्लामिक चरमपंथी संगठन नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) को जिम्मेदार ठहराया था। आपातकाल ने सुरक्षाबलों को इस हमले के बाद संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार करने और हिरासत में लेने का व्यापक अधिकार प्रदान किया।

एनटीजे से संबंध को लेकर 1000 से अधिक लोग गिरफ्तार किये गये हैं जिनमें पांच ऐसे लोग हैं जिन्हें सऊदी अरब से प्रत्यर्पित कर लाया गया। पर्यटन मंत्रालय आपातकाल को हटाने के लिए जबरदस्त लामबंदी कर रहा था क्योंकि इसकी वजह से बहुत से पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी थी।

सरकार ने उन सुरक्षा चूकों की जांच के लिए कई उच्च स्तरीय जांच की जिनकी वजह से खुफिया चेतावनी के बावजूद यह भयंकर हमला हुआ। 

टॅग्स :श्रीलंका ब्लास्टश्रीलंकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'धन्यवाद भारत': पश्चिम एशिया संकट के बीच श्रीलंका को भारत से 38,000 मीट्रिक टन ईंधन मिला, राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने जताया आभार

विश्वश्रीलंका ने US युद्धक विमानों को उतरने की अनुमति देने से किया इनकार, कहा- किसी के आगे झुकेंगे नहीं, तटस्थता की नीति पर रहेंगे अडिग

क्रिकेटसाहिबजादा फरहान ने श्रीलंका के खिलाफ 59 गेंदों में जड़ा शतक, टी20 विश्वकप के एक एडिसन में दूसरी सेंचुरी लगाई

क्रिकेटपाकिस्तान को टी20 विश्वकप के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने के लिए श्रीलंका को 64 रन से हराना होगा या 13.1 ओवर में हासिल करना होगा टारगेट

क्रिकेटSri Lanka vs New Zealand: सैंटनर की कप्तानी पारी से न्यूजीलैंड की 61 रन से धमाकेदार जीत, श्रीलंका 107 पर ढेर

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल