लाइव न्यूज़ :

हैती में भूकंप से बड़ी तबाही, कम से कम 304 लोगों की मौत, कई शहर पूरी तरह बर्बाद

By भाषा | Updated: August 15, 2021 11:37 IST

हैती में शनिवार को आए बेहद तेज भूकंप में 300 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की आशंका है। अभी भी बचाव कार्य जारी है और कई लोगों के मलबों में दबे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देदक्षिण-पश्चिम हैती में शनिवार को आया था 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप भूकंप से कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं, बचाव कार्य जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार कम से कम 860 घर नष्ट हो गए है और 700 से अधिक क्षतिग्रस्त हुए हैं

लेस कायेस (हैती): दक्षिण-पश्चिम हैती में शनिवार को 7.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आने से इमारतें भरभरा कर गिर गई और कम से कम 304 लोगों की मौत हो गई तथा कम से कम 1,800 लोग घायल हो गए हैं। भूकंप के कारण सैकड़ों घर ढह गए हैं।

भूकंप के कारण लोग सड़कों पर आ गए और उन्होंने घरों, होटलों तथा अन्य ढांचों के मलबे में दबे लोगों को निकालने में बचावकर्मियों की मदद की।

हैती में कई शहर पूरी तरह से तबाह

शनिवार को भूकंप आने से कई शहर पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं और भूस्खलन होने से भूकंप से बुरी तरह प्रभावित दो समुदायों के बीच बचाव अभियान प्रभावित हो रहा है। भूकंप के कारण कोरोना वायरस महामारी से पहले से बुरी तरह प्रभावित हैती के लोगों की पीड़ा और भी बढ़ गई है। देश के राष्ट्रपति की हत्या और गहराती गरीबी से राष्ट्र वैसे ही संकट में है।

अमेरिका के भूगर्भीय सर्वेक्षण की ओर से कहा गया कि भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट औ प्रिंस से करीब 125 किलोमीटर की दूरी पर है। अगले हफ्ते की शुरुआत में संकट और भी बढ़ सकता है क्योंकि तूफान ग्रेस सोमवार या मंगलवार तक हैती पहुंच सकता है।

भूकंप के बाद दिनभर और रात तक झटके महसूस किए जाते रहे। बेघर हो चुके लोग, वे लोग जिनके घर ढहने के कगार पर हैं उन्होंने खुले में सड़कों पर रात बिताई।

प्रधानमंत्री एरियल हेनरी ने कहा कि ऐसे स्थानों पर मदद भिजवा रहे हैं जहां पर शहर तबाह हो चुके हैं और अस्पताल मरीजों से भर गए हैं।

हैती की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के निदेशक जैरी चांडलर की ओर से बताया गया कि मृतक संख्या 304 है और सबसे ज्यादा लोग देश के दक्षिण में हताहत हुए हैं। एजेंसी ने कहा कि अस्पतालों में घायलों को लाने का सिलसिला जारी है। उन्होंने बताया कि कम से कम 860 घर नष्ट हो गए तथा 700 से अधिक क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रधानमंत्री ने पूरे देश में एक महीने की आपात स्थिति की घोषणा की है और कहा है कि जब तक क्षति का आकलन नहीं हो जाता तब तक वह अंतरराष्ट्रीय मदद नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ शहर तो पूरी तरह से तबाह हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और प्रभावित इलाकों के अस्पताल घायलों का ध्यान रख रहे हैं। उन्होंने इस समय हैती के लोगों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा, ‘‘जरूरतें बहुत अधिक हैं। हमें घायलों की देखरेख करनी होगी, भोजन, सहायता, अस्थायी शरण एवं मनोवैज्ञानिक समर्थन देना होगा।’’

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूएसऐड प्रशासक समांथा पॉवर को हैती को अमेरिकी मदद देने के लिए समन्वयक अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है। यूएसऐड नुकसान का आकलन करने और पुनर्निर्माण करने में मदद करेगा। अर्जेंटीना, चिली समेत कई देशों ने मदद की पेशकश की है।

टॅग्स :भूकंप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतEarthquake in Ladakh: लद्दाख की धरती में हुई हलचल, 3.9 की तीव्रता से घबराए लोग; कोई हताहत नहीं

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

भारतEarthquakes in Sikkim: सिक्किम में भूकंप से हिली धरती, ग्यालशिंग और अन्य क्षेत्रों में महसूस किए गए झटके

विश्वEarthquake in Japan: जापान में 6.2 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी; जानें क्या करें, क्या न करें

विश्व अधिक खबरें

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

विश्वअमेरिका-ईरान शांति वार्ता विफल, लोग परेशान और हताश?, नागरिकों ने कहा-डोनाल्ड ट्रंप दोषी, हम मुकाबला करेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

विश्व'सबसे खूबसूरत दुल्हन और एक अरब डॉलर दो, वरना...': युगांडा के सेना प्रमुख की तुर्की से अजीबोगरीब मांग

विश्व'अगर युद्ध छिड़ता है और पाकिस्तान शांति स्थापित करने में नाकाम रहता है, तो इज़रायल पर हमला करना हमारा फ़र्ज़ है': तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगान