लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस रोधी टीके से मामूली मुनाफा कमाना शुरू करेगी एस्ट्राजेनेका

By भाषा | Updated: November 12, 2021 16:56 IST

Open in App

लंदन, 12 नवंबर (एपी) ब्रिटिश-स्वीडिश दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने शुक्रवार को कहा कि वह अपने कोरोना वायरस टीके से मामूली लाभ लेना शुरू करेगी।

कंपनी ने तीसरी तिमाही के अपडेट में कहा कि वह ''अब नए ऑर्डर प्राप्त होते ही वैक्सीन से मामूली लाभ कमाने की उम्मीद कर रही है।''

कंपनी ने कहा कि चौथी तिमाही में वैक्सीन से होने वाले मुनाफे से कोविड-19 को रोकने और इलाज के लिए विकसित इसके एंटीबॉडी कॉकटेल से संबंधित लागत की भरपाई हो जाएगी।

कंपनी ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की कि वह विकासशील देशों से कोरोना वायरस टीकों के बदले कोई मुनाफा नहीं कमा रही है।

एस्ट्राजेनेका ने टीके और एंटीबॉडी उपचार के लिए एक अलग शाखा स्थापित करने की योजना का अनावरण किया है, जो कि कोविड-19 पर केंद्रित है। इसलिये टीके से मुनाफा कमाने का फैसला लिया गया है।

कंपनी ने अपनी कमाई के बारे में कहा कि तीसरी तिमाही में राजस्व में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण कोविड-19 टीकों में एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक की बिक्री थी। तिमाही के लिए कुल राजस्व बढ़कर 9.87 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?