यूक्रेन में हथियारबंद शख्स बस में घुसा, लगभग 20 लोगों को बनाया बंदी
By स्वाति सिंह | Published: July 21, 2020 02:19 PM2020-07-21T14:19:21+5:302020-07-21T14:35:57+5:30
पुलिस ने बताया कि उसने शहर के मध्यवर्ती इलाके को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। अपहरणकर्ता से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्तृत जानकारी की अभी प्रतिक्षा है।
यूक्रेन में हथियारबंद व्यक्ति ने बस के भीतर लगभग 20 लोगों को बंधक बनाया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। बंधक बनाए जाने की यह घटना लुट्स्क शहर की है। पुलिस ने पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया है और बंधकों को छुड़ाने का प्रयास कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमलावर के पास विस्फोटक और हथियार है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि बंधक बनाने वाली की मांग क्या है। पुलिस ने बताया कि उसने शहर के मध्यवर्ती इलाके को पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। अपहरणकर्ता से बातचीत के प्रयास किए जा रहे हैं। विस्तृत जानकारी की अभी प्रतिक्षा है।
Armed man takes 'around 20' hostages on a bus in Ukraine, says police: AFP news agency
— ANI (@ANI) July 21, 2020