लाइव न्यूज़ :

काबुल में बम ब्लास्ट, महिला पत्रकार मीना खैरी की हत्या, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 5, 2021 17:20 IST

मीना खैरी ने मई 2017 में एरियाना न्यूज और एरियाना के साथ एक रेडियो और टेलीविजन शो एंकर के रूप में काम करना शुरू किया था।

Open in App
ठळक मुद्देविस्फोट में खैरी की मां सहित चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई।बहन और छह अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए।ब्दुल मुईद हाशिमी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खैरी पर जानबूझकर हमला किया गया। 

काबुलः अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पश्चिमी हिस्से में गुरुवार को हुए बम विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई। इस विस्फोट में एक अफगान समाचार एंकर मीना खैरी भी शामिल हैं। 

 

एरियाना न्यूज की महिला एंकर मीना खैरी की विस्फोट में मौत हो गई। विस्फोट में खैरी की मां सहित चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई और पत्रकार की बहन और छह अन्य नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गए। 23 वर्षीय मीना खैरी 2017 से एरियाना के रेडियो और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता के रूप में काम कर रही थी। 

अफगानिस्तान में पत्रकारों की रक्षा करने वाली समिति के प्रमुख अब्दुल मुईद हाशिमी ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खैरी पर जानबूझकर हमला किया गया। एरियाना के निदेशक शरीफ हसनयार ने कहा कि अफगान मीडिया हमले से विचलित नहीं होगा।

उन्होंने कहा, "मीना खैरी की शहादत अफगानिस्तान में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मीडिया गतिविधि में बाधा नहीं बन सकती।" रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (आरएसएफ) ने इस सप्ताह कहा कि मार्च 2020 से अब तक अफगानिस्तान में 11 पत्रकारों और मीडियाकर्मियों की हत्या कर दी गई है।

पुलिस प्रवक्ता फिरदास फरमर्ज ने यह जानकारी दी। अभी तक किसी ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। यह हमला ऐसे स्थान पर हुआ है, जहां अल्पसंख्यक हजारा जातीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते है। इस समुदाय के अधिकतर लोग शिया मुसलमान हैं। इस इलाके में इस्लामिक स्टेट इसी प्रकार के हमले पहले कर चुका है।

उसने मंगलवार को दो मिनीवैन में हमला किया था, जिनमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी। अफगानिस्तान में शिया मुसलमान अल्पसंख्यक हैं और यहां सुन्नी मुसलमान बहुसंख्यक हैं। इस्लामिक स्टेट ने देश में शिया मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की घोषणा की है। इस्लामिक स्टेट ने बुधवार को घोषणा की थी कि उसने मंगलवार को एक बिजली घर पर बम विस्फोट किया, जिसके कारण काबुल में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

टॅग्स :अफगानिस्तानबम विस्फोटसंयुक्त राष्ट्रआईएसआईएस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्टISIS मॉड्यूल से जुड़ा BDS का छात्र! यूपी ATS ने 19 वर्षीय लड़के को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला?

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला