लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी पत्रकारों पर भड़के ट्रम्प, इमरान खान से पूछा-आपको इन जैसे पत्रकार कहां से मिलते हैं

By भाषा | Updated: September 24, 2019 08:02 IST

डोनाल्ड ट्रम्प ने कश्मीर पर पाकिस्तानी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में खान से पूछा, ‘‘आपको इन जैसे पत्रकार कहां से मिलते हैं।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और भारत के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं ट्रम्प ने चेतावनी दी कि ‘‘कश्मीर में संकट बहुत बड़ा होने जा रहा है।’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ मीडिया से बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बार-बार पाकिस्तानी पत्रकारों को झिड़का। ट्रंप ने एक बार तो एक पत्रकार से यह तक कह दिया कि क्या वह पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा है। ट्रम्प ने कश्मीर पर पाकिस्तानी पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में खान से पूछा, ‘‘आपको इन जैसे पत्रकार कहां से मिलते हैं।’’ 

मध्यस्थ बनना चाहते हैं ट्रम्प

अपने आप को ‘‘बहुत अच्छा पंच’’ बताते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि वह कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान और भारत के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं लेकिन दोनों पक्षों को इस पर सहमत होना होगा। वहीं, भारत का रुख है कि कश्मीर मुद्दा द्विपक्षीय है और किसी तीसरे पक्ष की इसमें कोई भूमिका नहीं है। ट्रम्प ने यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ बैठक के दौरान ये टिप्पणियां की। खान ने कहा, ‘‘दुनिया में सबसे शक्तिशाली देश की जिम्मेदारी है।’’ 

साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि ‘‘कश्मीर में संकट बहुत बड़ा होने जा रहा है।’’ इस पर ट्रम्प ने कश्मीर मुद्दे को लंबे समय से चल रहा ‘‘जटिल’’ मामला बताते हुए कहा, ‘‘अगर मैं मदद कर सकता हूं तो मैं जरूर मदद करूंगा।’’ उन्होंने ह्यूस्टन में ‘हाउडी, मोदी’ रैली में भाग लेने के एक दिन बाद कहा, ‘‘अगर दोनों (पाकिस्तान और भारत) चाहते हैं तो मैं यह करने के लिए तैयार हूं।’’ 

ह्यूस्टन में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मंच साझा किया था और आतंकवाद पर लड़ाई पर करीबी मित्रता तथा साझा दूरदृष्टि दर्शायी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘किसी भी समय मैं एक बहुत अच्छा मध्यस्थ साबित होउंगा।’’ ट्रम्प ने खान की मौजूदगी में ‘हाउडी, मोदी’ महारैली की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का ‘‘काफी आक्रामक बयान’’ सुना।

अपने आप को कश्मीरियों का दूत घोषित कर चुके खान ने रविवार को अमेरिकी सांसदों, विद्वानों, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और मीडिया को भारत द्वारा पांच अगस्त को जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के नतीजों के बारे में बताया था। ट्रंप और खान ने जुलाई में व्हाइट हाउस में बैठक की थी। दोनों के बीच उस भेंटवार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ने कश्मीर मुद्दे के हल के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की इच्छा प्रकट की थी। भारत ने उसे खारिज कर दिया था। पिछले महीने फ्रांस में जी 7 सम्मेलन के मौके पर मोदी की ट्रंप के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने कश्मीर पर भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की गुजाइंश से स्पष्ट रूप से इनकार किया था। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपजम्मू कश्मीरपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा