लाइव न्यूज़ :

एप्पल की कर्मचारी ने कहा- उत्पीड़न के खिलाफ अभियान की अगुवाई करने के बाद उन्हें कंपनी से निकाल दिया गया

By विशाल कुमार | Updated: October 16, 2021 11:11 IST

पिछले कुछ समय से कंपनी के पूर्व और मौजूदा 'हैशटैग एप्पल टू' से सोशल मीडिया पर कंपनी के अंदर उत्पीड़न और भेदभाव की कहानियां साझा कर रहे थे. एप्पल ने कहा कि वह किसी खास कर्मचारी के मामले पर चर्चा नहीं करता है.

Open in App
ठळक मुद्देएप्पल कर्मचारी 'हैशटैग एप्पल टू' से सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और भेदभाव की कहानियां साझा कर रहे थे.एप्पल की प्रोग्राम मैनेजर जेनेक पैरिश कर्मचारियों का नेतृत्व कर रही थीं.पैरिश ने कहा कि उनका मानना है कि कंपनी में एक्टिविज्म के कारण उन्हें निकाला गया है.

सैन फ्रांसिस्को: दिग्गज तकनीकी कंपनी एप्पल के एक कर्मचारी ने गुरुवार को कहा कि उन्हें निकाल दिया गया है. वह कंपनी में उत्पीड़न और भेदभाव जैसे मामलों को सार्वजनिक रूप से साझा करने में साथी कर्मचारियों का नेतृत्व कर रही थीं.

पिछले कुछ समय से कंपनी के पूर्व और मौजूदा 'हैशटैग एप्पल टू' से सोशल मीडिया पर कंपनी के अंदर उत्पीड़न और भेदभाव की कहानियां साझा कर रहे थे.

एप्पल की प्रोग्राम मैनेजर जेनेक पैरिश ने कहा कि आईफोन निर्माता ने गुरुवार को उन्हें बताया किया कि कंपनी के बैठक की जानकारी लीक करने की जांच के दौरान कंपनी के उपकरणों पर से सामग्री डिलीट के लिए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. 

उन्होंने ऐसे किसी लीक में भागीदारी से इनकार किया है. पैरिश ने कहा कि जांच के लिए उपकरणों को सौंपने से पहले उन्होंने केवल उन ऐप्स को डिलीट किया था, जिनमें उनकी वित्तीय और निजी जानकारियां थीं.

पैरिश ने कहा कि उनका मानना है कि कंपनी में एक्टिविज्म के कारण उन्हें निकाला गया है. हालांकि, एप्पल ने कहा कि वह किसी खास कर्मचारी के मामले पर चर्चा नहीं करता है.

पिछले महीने एप्पल के दो कर्मचारियों ने कहा था कि कर्मचारियों के बीच वेतन की चर्चा को रोकने और जवाबी कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कंपनी के खिलाफ नेशनल लेबर रिलेशंस बोर्ड में मामला दर्ज कराया है.

बता दें कि, अमेरिकी कानून काम करने के हालात, भेदभाव और समान वेतन जैसे कुछ मुद्दों पर कर्मचारियों के खुली चर्चा के अधिकारी की रक्षा करता है.

टॅग्स :एप्पलअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं