लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के सुरक्षा कानून के तहत एप्पल डेली के संपादक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 17, 2021 10:42 IST

Open in App

हांगकांग, 17 जून (एपी) हांगकांग पुलिस ने लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ के प्रधान संपादक और चार अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत बृहस्पतिवार को सुबह गिरफ्तार कर लिया और उनके कार्यालय की तलाशी ली। मीडिया में आयी खबर में यह जानकारी दी गयी है।

एप्पल डेली को लोकतंत्र समर्थक रुख के लिए जाना जाता है और वह अक्सर शहर पर नियंत्रण बढ़ाने के लिए चीन तथा हांगकांग सरकारों की आलोचना तथा निंदा करता रहता है। 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद अर्धस्वायत्त चीनी शहर में असंतुष्टों पर कार्रवाई के सिलसिले में यह ताजा कदम है।

एप्पल डेली, साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट और अन्य स्थानीय मीडिया के अनुसार, एप्पल डेली के प्रधान संपादक रयान लॉ, नेक्स्ट डिजिटल के सीईओ चेउंग किम-हुंग, द पब्लिशर के मुख्य संचालन अधिकारी और दो अन्य संपादकों को गिरफ्तार किया गया है।

सरकार ने कहा कि पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के ‘‘उल्लंघन के संदेह’’ पर एक कंपनी के पांच निदेशकों को गिरफ्तार किया। बयान के अनुसार, 47 से 63 वर्ष की आयु के बीच के चार पुरुषों और एक महिला को ‘‘विदेश या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पहुंचाने वाले बाहरी तत्वों’’ के साथ मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

एप्पल डेली के कार्यालयों में 200 से अधिक पुलिस अधिकारियों ने तलाशी ली और सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के संदिग्ध उल्लंघन के सबूत की तलाश में एक वारंट लिया गया था। यह दूसरी बार है जब हांगकांग पुलिस ने एप्पल डेली पर कार्रवाई की है। पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के उल्लंघनों या धोखाधड़ी के संदेह में पिछले साल संस्थापक जिम्मी लई और अन्य कार्यकारियों को गिरफ्तार किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल