लाइव न्यूज़ :

वोटिंग से पहले इमरान खान ने सभी PTI सांसदों को दी चेतावनी, कहा- पार्टी के खिलाफ वोट करने पर होगी सख्त कार्रवाई

By रुस्तम राणा | Updated: April 2, 2022 20:53 IST

इमरान खान ने कहा, पीटीआई का कोई भी एमपीए पार्टी के निर्देश के खिलाफ जाता है, जिसमें वोट से परहेज करना भी शामिल है, अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

Open in App
ठळक मुद्देपार्टी के खिलाफ जाने पर सांसदों को किया जाएगा अयोग्य घोषितपंजाब के मुख्यमंत्री चुनाव में चौधरी परवेज इलाही को वोट देने को कहा

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अविश्वास प्रस्ताव का सामना कर रहे प्रधानमंत्री इमरान खान ने वोटिंग से एक दिन पहले अपनी पार्टी के सभी सांसदों को चेतावनी दी है। इमरान खान ने कहा कि है कि पंजाब के सभी पीटीआई सांसदों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कल पंजाब के मुख्यमंत्री चुनाव में चौधरी परवेज इलाही को वोट दें। पीटीआई का कोई भी एमपीए पार्टी के निर्देश के खिलाफ जाता है, जिसमें वोट से परहेज करना भी शामिल है, अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा, मैं पाकिस्तान के युवाओं से आज और कल आंदोलन करने का आग्रह करता हूं, बाहरी ताकतों की इस साजिश के खिलाफ और वर्तमान पाकिस्तान के 'मीर सादिक और मीर जाफर' के खिलाफ आवाज उठाएं। उन्होंने कहा, अगर शाहबाज शरीफ पाकिस्तान की सत्ता संभालते हैं तो वह पाकिस्तान की गुलामी करेंगे। 

विश्वास मत से एक दिन पहले एक सार्वजनिक संबोधन में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि "हमारी संसद समिति ने भी इस आधिकारिक दस्तावेज को देखा है, जिसमें कहा गया है कि अगर आप इमरान ख़ान को हटाते हैं तो आपके अमेरिका के साथ संबंध अच्छे होंगे।

बता दें कि पाकिस्‍तान की नेशनल असेंबली में कुल 342 सीटें हैं। नया पाकिस्‍तान बनाने का वादा कर सत्‍ता पर काबिज होने वाले इमरान खान को सरकार बनाने के लिए बाहर से समर्थन मिला हुआ है। यहां पर बहुमत का आंकड़ा 172 सीटों का है। लेकिन इमरान की पार्टी पीटीआई के पास 155 सीटें हैं। जबकि विपक्ष के पास बहुमत से भी पार का आंकड़ा पहुंच रहा है। 3 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होगी। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPTI
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट