लाइव न्यूज़ :

कनाडा में राम मंदिर पर लिखे गए भारत विरोधी नारे, भारतीय दूतावास ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

By विनीत कुमार | Updated: February 15, 2023 08:24 IST

कनाडा के मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दोषियों को खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देकनाडा के मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर की दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे।घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, भारतीय दूतावास ने कार्रवाई की मांग की।इससे पहले कनाडा के ब्रैम्पटन में जनवरी में भी एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई थी।

ओंटारियो: कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाए जाने का मामला सामने आया है। इस बार कनाडा के मिसिसॉगा स्थित राम मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। घटना मंगलवार (स्थानी समय) इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मामला सामने आने पर टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इसकी निंदा करते हुए कनाडा के अधिकारियों से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

टोरंटो में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया, 'हम मिसिसॉगा में राम मंदिर को भारत विरोधी नारों और बातों से विरूपित करने की कड़ी निंदा करते हैं। हमने कनाडा के अधिकारियों से इस घटना की जांच करने और अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।' 

वैसे, यह पहली बार नहीं है कि जब कनाडा में एक हिंदू मंदिर को भारत विरोधी बातों  से इस तरह नुकसान पहुंचाया गया है। इससे पहले कनाडा में ब्रैम्पटन में एक हिंदू मंदिर पर जनवरी में भारत विरोधी बातें लिखी गई थी। टोरंटो में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने तब गौरी शंकर मंदिर में तोड़फोड़ की घटना की निंदा करते हुए कहा कि मंदिर को विरूपित करने से कनाडा में भारतीय समुदाय की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है।

वहीं, पिछले साल जुलाई से कनाडा में इस तरह के कम से कम तीन मामले सामने आए हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने पिछले साल सितंबर में एक बयान जारी कर कहा था कि भारतीयों के खिलाफ घृणा अपराधों और कनाडा में अन्य भारत विरोधी गतिविधियों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। भारत ने कनाडा सरकार से घटनाओं की ठीक से जांच करने का आग्रह भी किया था।

टॅग्स :कनाडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

क्रिकेटAFG vs CAN: ज़द्रान की बैटिंग और नबी की गेंदबाजी से जीती अफ़गानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से हराया

क्रिकेटकौन हैं युवराज समरा, 65 गेंद, 110 रन, 11 चौके और 6 छक्के, 19 साल में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी

क्रिकेटNZ vs CAN: ग्रुप-डी से न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 में, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई बाहर

क्रिकेटT20 World Cup: नामीबिया, ओमान, इटली, नेपाल, स्कॉटलैंड, कनाडा और यूएई का सपना टूटा और विश्व कप से बाहर, सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल