लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिर की दीवारों पर लिखे गए भारत विरोधी नारे, एक ही महीने में तीसरी बार हुआ हमला

By अंजली चौहान | Updated: January 23, 2023 11:31 IST

गौरतलब है कि ये हमला उस बैठक के दो दिन बाद हुई है, जब विक्टोरियन मल्टीफेथ नेताओं की मल्टीकल्चरल कमीशन के साथ एक बैठक हुई थी, जिसमें खालिस्तानियों के द्वारा मंदिर में हमले की घोर निंदा की गई थी। 

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हिंदू मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखने की घटना सामने आई है।मेलबर्न में एक ही महीने में तीसरी बार ये घटना हुई है।मंदिर की दीवारों पर' हिदुस्तान मुर्दाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा गया है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के अल्बर्ट पार्क स्थित एक हिंदू मंदिर में हमला हुआ है। हमलावरों ने मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी और खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे हैं। हमलावरों ने श्रीश्री राधा बल्लभ मंदिर में तोड़फोड़ कर, 'हिंदुस्तान मुर्दाबाद, खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये हमला रात को किया गया है और सोमवार सुबह मंदिर प्रबंधन ने पाया कि मंदिर की दीवारों पर नारे लिखे गए हैं और तोड़फोड़ की गई है। 

ऑस्ट्रेलिया में एक महीने के भीतर ये तीसरी घटना है, जब हिंदुओं के मंदिर को खालिस्तान सर्मथकों द्वारा निशाना बनाया गया है। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, भक्ति आंदोलन का मुख्य केंद्र रहे इस्कॉन मंदिर की दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' लिखा गया है। मंदिर प्रबंधन के लोगों का कहना है कि वो इस घटना को देखकर हैरान है। पूजा स्थल पर ऐसी घटना निराशाजनक है।

अधिकारियों का कहना है कि पूजा स्थल के सम्मान के लिए इस उपेक्षा से हैरान और नाराज हैं। गौरतलब है कि ये हमला उस बैठक के दो दिन बाद हुई है, जब विक्टोरियन मल्टीफेथ नेताओं की मल्टीकल्चरल कमीशन के साथ एक बैठक हुई थी, जिसमें खालिस्तानियों के द्वारा मंदिर में हमले की घोर निंदा की गई थी। 

आंतकी भिंडरावाले को 'शहीद' लिखा 

बता दें कि मंदिर की दीवारों पर खालिस्तान के समर्थन में जो नारे लिखे गए हैं। ऐसे ही नारे पहले भी लिखे जा चुके हैं। इनमें गौर करने वाली बात ये है कि इन नारों में भारतीय आंतकी भिंडरावाले को शहीद लिखा गया है। भिंडरावाले पर हिंदुओं और सिखों को मारने का आरोप है। इसी तरह ही 12 जनवरी को भी मेलबर्न स्थित स्वामीनारायण मंदिर में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा