लाइव न्यूज़ :

भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में फंसे नागरिकों के लिए जारी की नई एडवाइजरी, बॉर्डर पोस्ट को लेकर दी ये सलाह

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 26, 2022 09:28 IST

रूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच कीव (यूक्रेन) में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एक एडवाजरी में कहा कि उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं।

Open in App
ठळक मुद्देरूस-यूक्रेन संघर्ष के बीच कीव (यूक्रेन) में भारतीय दूतावास ने नागरिकों के लिए एक एडवाजरी जारी की हैएडवाजरी में कहा गया है कि उन्हें सलाह दी जाती है कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं।

कीव:रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष जारी है। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें दोनों देशों पर टिकी हुई हैं। इस बीच भारत सरकार लगातार यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने के प्रयास में लगी हुई है। इसी क्रम में शनिवार को कीव स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाजरी जारी की है। इस एडवाइजरी के जरिए दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे बॉर्डर पोस्ट पर भारत सरकार के अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी बॉर्डर पोस्ट पर न जाएं।

बता दें कि यूक्रेन में स्थित भारतीय दूतावास ने शुक्रवार को फंसे हुए भारतीयों से "मजबूत, सुरक्षित और सतर्क" बने रहने की अपील की थी। साथ ही, कहा था कि उन्हें रोमानिया और हंगरी सीमा के रास्ते निकालने के प्रयास जारी हैं। दूतावास ने एक एडवाइजरी में कहा था कि भारतीय टीमों को हंगरी सीमा पर चोप-जाहोनी सीमा बिंदु और रोमानिया सीमा पर उजहोरोड में चेर्नित्सि के पोरबने-स्ट्रीट के आसपास तैनात किया जा रहा है। एडवाइजरी में कहा गया, "भारत सरकार और दूतावास रोमानिया व हंगरी के जरिये निकासी मार्ग स्थापित करने पर काम कर रहे हैं।"

इस दौरान दूतावास ने भारतीय नागरिकों, विशेष रूप से चोप-जहोनी और पोरबने-स्ट्रीट सीमा बिंदुओं के निकट रहने वाले छात्रों को सलाह दी कि वे "इस विकल्प को साकार करने" के लिए विदेश मंत्रालय की टीमों के साथ समन्वय करते हुए "संगठित तरीके" से प्रस्थान करें। दूतावास ने कहा, "उपरोक्त मार्गों के चालू होने के बाद अपनी व्यवस्था से यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों को इन सीमाओं पर मौजूद चौकियों की ओर बढ़ने और संबंधित चौकियों पर स्थापित हेल्पलाइन नंबरों के संपर्क में रहने की सलाह दी जाएगी।" मिशन ने कहा कि नियंत्रण कक्ष स्थापित होने के बाद संपर्क नंबर साझा किए जाएंगे।

(भाषा इनपुट के साथ)
टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादIndian Embassyरूसयूक्रेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्ववोलोडिमिर जेलेंस्की का दावा; रूस-ईरान ने मिलाया हाथ? पेश किए खुफिया सहयोग के सबूत

ज़रा हटकेVladimir Putin घुटनों पर बैठे! गोल्ड मेडलिस्ट को ऐसे सम्मानित किया, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टसवाल है सभी वहां कर क्या रहे थे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा