लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप के साथ संबंध होने पर पॉर्न स्टार ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी नहीं था अफेयर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 31, 2018 10:54 IST

पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स के वकील ने डोनार्ड ट्रंप से संबंध के मामले पर विस्तृत जानकारी दिए बिना उनका बयान जारी किया है।

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  के साथ अफेयर की खबरों पर पोर्न स्टार  स्टॉर्मी डेनियल्स ने चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने इन सारी खबरों को महज एक अफवाह करार दिया है। एक लंबे समय से स्टॉर्मी और ट्रंप के बीच साल 2006 में कथित यौन संबंध होने की खबरें आ रही हैं। कुछ दिनों पहले ये बात सामने आई थी कि खुद डेनियल्स ने दावा है कि जब मेलानिया ने अपने बेटे को जन्म दिया था उसके कुछ दिन बाद ही ट्रंप और उनके बीच शारीरिक संबंध बने थे। लेकिन अब वह अपने बयान से पूरी तरह से पलट गई हैं। 

साल 2006 में ट्रंप की अपनी तीसरी मौजूदा पत्नी मेलानिया से शादी हुई थी। स्टॉर्मी के वकील ने इस पर विस्तृत जानकारी दिए बिना केवल बयान की पुष्टि की है। उनके मुताबिक ट्रंप के साथ उनके कोई संबंध नहीं थे। ये बयान उस समय सामने आया है जब  ट्रंप के 'स्टेट ऑफ द यूनियन अड्रेस' के बाद स्टॉर्मी डैनियल्स जिनका असली नाम स्टेफनी क्लिफर्ड है वह एबीसी के टीवी शो 'जिम्मी किम्मेल लाइव' में नजर आएंगी। ऐसे में अब  स्टॉर्मी की ओर से इस बयान से पटल जाने के बाद पूरे मामले को भी बदल दिया है।

इसी महीने की शुरुआत में 'वॉल स्ट्रीट जर्नल' ने इस संबंध में एक रिपोर्ट छापी और बताया कि ट्रंप के वकील ने क्लिफर्ड को अपना मुंह बंद रखने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर का पेमेंट किया था। जिसके बाद इस मामले ने जमकर सुर्खियां भी बटोरी थीं। लेकिन अब नजारा कुछ औ ही हो गया है। अचानक से स्ट्रॉर्मी की ओर से कहा गया है कि ट्रंप के साथ उनका कभी अफेयर ही नहीं था। पोर्न स्टार स्टॉर्मी ने  2011 में  ट्रंप के साथ अफेयर रहने का दावा किया था।अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव से एक महीने पहले भी स्टॉर्मी ने एक अखबार से ऐसा ही दावा किया था लेकिन बाद में वो मुकर गई थीं।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."