लाइव न्यूज़ :

उत्तर कोरिया में कोरोना से जंग के बीच एक और संक्रामक बीमारी का कहर

By विनीत कुमार | Updated: June 16, 2022 08:24 IST

उत्तर कोरिया में कोरोना की वजह से स्वास्थ्य व्यवस्थाएं पहले ही खराब स्थिति में हैं। ऐसे में नई बीमारी ने मुश्किलें बढ़ा दी है। वैसे भी उत्तर कोरिया कोविड केस की बजाया हर दिन बुखार के रोगियों की संख्या की घोषणा कर रहा है।

Open in App

सियोल: कोविड-19 से जूझ रहे उत्तर कोरिया में एक और संक्रामक बीमारी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। कोविड के कारण पहले ही नॉर्थ कोरिया की स्वास्थ्य व्यवस्था पर काफी दबाव है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया केसीएनए के अनुसार उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने बुधवार को पश्चिमी बंदरगाह के शहर हेजू में पेट और आंतों को प्रभावित कर रही महामारी (acute enteric epidemic) से पीड़ित रोगियों की मदद के लिए दवाएं भेजी है।

हालांकि रिपोर्ट में इस बीमारी से प्रभावित लोगों की संख्या की जानकारी नहीं दी गई है। साथ ही ये भी विस्तार से नहीं बताया गया है कि यह रोग क्या है।

केसीएनए के अनुसार, 'किम ने इसके प्रसार को पूरी तरह से रोकने के लिए संदिग्ध मामलों को अच्छी तैयारी के साथ क्वारंटीन करने और महामारी पर काबू पाने की जरूरत पर बल दिया। साथ ही मामलों की जल्द से जल्द पुष्टि किए जाने पर भी जोर दिया।'

ताजा बीमारी उस समय फैली है जब उत्तर कोरिया पहले COVID-19 संक्रमण की मार से निपटने की कोशिशों में लगा है। टीकों और चिकित्सा आपूर्ति की कमी को लेकर चिंताओं के बीच उत्तर कोरिया पिछले महीने आपातकाल की स्थिति की घोषित कर दी थी।

उत्तर कोरिया ने गुरुवार को बुखार के लक्षणों वाले 26,010 और मामले सामने आने की जानकारी दी। अप्रैल के अंत से देश भर में बुखार के रोगियों की कुल संख्या 45 लाख के करीब दर्ज की गई है। 

दरअसल, उत्तर कोरिया हर दिन बुखार के रोगियों की संख्या की घोषणा कर रहा है न कि कोविड रोगियों की। ऐसा जाहिर तौर पर परीक्षण किट की कमी की वजह से है। विशेषज्ञों को आशंका है कि सरकार द्वारा नियंत्रित मीडिया के माध्यम से आंकड़ों को भी कम करके बताया जा रहा है।

टॅग्स :उत्तर कोरियाकोरोना वायरसकिम जोंग उन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वउत्तर कोरिया ने स्क्विड गेम देखने और के-पॉप सुनने के लिए किशोरों को दी मौत की सज़ा

कारोबारक्या पश्चिम के दिन वाकई लदने वाले हैं?, 80वीं वर्षगांठ पर शी जिनपिंग ने पुतिन-किम जोंग उन की उपस्थिति में कहा-हम किसी से नहीं डरते, अमेरिका को खुली चुनौती

विश्वचीन विजय दिवस समारोहः रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन समेत 26 विदेशी नेता को न्योता, देखिए लिस्ट

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल