लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: आइडाहो झील के ऊपर दो विमानों के बीच टक्कर, तीन बच्चों समेत करीब 8 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: July 7, 2020 10:51 IST

कूटनी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमानों में से एक पानी पर उतरने वाला था। इस विमान में तीन बच्चों समेत पांच यात्री सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देहिगिन्स ने बताया कि इन विमानों की टक्कर पोडरहॉर्न बे के निकट हवा में दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर रविवार को हुई और ये पानी में गिर गए।दूसरे विमान सेसना 206 में कम से कम दो लोग सवार थे।

स्पोकेन: उत्तरी आइडाहो में खूबसूरत पर्वतीय झील के ऊपर दो विमानों की टक्कर में तीन बच्चों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। शेरिफ कार्यालय ने इसकी जानकारी दी। कूटनी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त हुए विमानों में से एक पानी पर उतरने वाला था। इस विमान में तीन बच्चों समेत पांच यात्री सवार थे।

इसके अलावा एक पायलट था। शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहीं दूसरे विमान सेसना 206 में कम से कम दो लोग सवार थे। कार्यालय ने बताया कि अब तक तीन पीड़ितों के शव बरामद हो चुके हैं। शेरिफ लेफ्टिनेंट रायन हिगिन्स ने कहा, ‘‘ हम किसी के भी जीवित बचने की उम्मीद नहीं करते हैं। हमारा मानना है कि सभी की मौत हो गई।’’

हिगिन्स ने बताया कि इन विमानों की टक्कर पोडरहॉर्न बे के निकट हवा में दोपहर दो बजकर 30 मिनट पर रविवार को हुई और ये पानी में गिर गए।

वहीं, अमेरिका में 11 सिंतबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले की एक तस्वीर में धुएं के गुबार एवं मलबे से बचकर भाग रहे व्यक्ति की कोविड-19 संक्रमण से मौत हो गई। उसके परिवार ने इस बात की जानकारी दी। पाम बीच पोस्ट के मुताबिक न्यूयॉर्क के रहने वाले इस इलेक्ट्रिकल इंजीनियर स्टीफन कूपर की 28 मार्च को डेलरे बीच के मेडिकल सेंटर में कोविड​​-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। वह 78 वर्ष के थे।

एक समाचार एजेंसी के एक फोटोग्राफर द्वारा हमले की ली गयी वह तस्वीर, दुनिया भर के अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई थी और इसे न्यूयॉर्क के 9/11 स्मारक संग्रहालय में प्रदर्शित किया गया है। कूपर की 27 वर्षीय बेटी जेसिका राशेस ने बताया, “हर साल 11 सितंबर को वह पत्रिकाएं लेने जाते थे और लौटकर तस्वीर दिखाते थे।

वह परिवार की पार्टी समारोहों में भी वह तस्वीर दिखाते थे।” कूपर की लंबे समय तक दोस्त रही सुसैन गोल्ड का कहना है कि कूपर उस तस्वीर अपने ‘पहचान पत्र’ की तरह रखता था। उन्होंने बताया कि कूपर ने तस्वीर की एक प्रति लेमिनेट करवा कर अपने बटुए में रखी थी।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा