लाइव न्यूज़ :

अमेरिका की पहली हिंदू महिला सांसद ने कहा-'आतंकवादियों के खिलाफ खड़े हों पाकिस्तानी नेता'

By भाषा | Updated: March 3, 2019 06:30 IST

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले किए थे। 

Open in App

अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार बनने की दावेदार तुलसी गबार्ड ने आतंकवादियों को पनाहगाह मुहैया कराने को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तानी नेता आतंकवादियों के खिलाफ खड़े हों।हवाई से चार बार सांसद रहीं गबार्ड ने कहा, ‘‘अब समय आ गया है कि पाकिस्तानी नेता कट्टरपंथियों और आतंकवादियों के खिलाफ खड़े हों।’’ कांग्रेस के सदस्य टेड योहो ने भी पाकिस्तान से कहा कि वह आतंकवादी संगठनों से निपटने के लिए सार्थक कदम उठाए।उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस और हिंद-प्रशांत क्षेत्र भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया तनावपूर्ण स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।’’ योहो ने कहा, ‘‘मैं पाकिस्तान से अपील करता हूं कि वह अपने देश में काम कर रहे आतंकवादी समूहों से निपटने के लिए सार्थक कदम उठाए और दोनों देश अपने मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाएं।’’ उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर पर हवाई हमले किए थे। भारत सरकार ने कहा है कि इस अभियान में जैश के अनेक आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, कमांडर मारे गए और जिहादी समूह नष्ट हो गए जो आत्मघाती हमलों का प्रशिक्षण ले रहे थे। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं