लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के अरबपतियों ने कहा- हम पर अधिक कर लगाओ, गरीबी हटाने के लिए लिखी चिट्ठी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2019 06:11 IST

अरबपतियों के समूह ने कहा कि अमेरिका की हमारी संपत्ति पर अधिक कर लगाना एक नैतिक, सैद्धांतिक और आर्थिक जिम्मेदारी बनती है. इन लोगों ने कहा कि अरबपति निवेशक वॉरेन बफे ने कहा था कि उन पर उनके सचिव से भी कम की दर से कर लगता है.

Open in App
ठळक मुद्दे5 करोड़ डॉलर से अधिक पर 2% और एक अरब डॉलर से अधिक पर अतिरिक्त 1% कर लगाया जाना चाहिए.जनमत सर्वेक्षण में 61% मतदाता ऐसे कर के पक्ष में हैं, जबकि 20% विरोध में.

अमेरिका के करीब 20 अरबपतियों ने आज कहा कि जलवायु परिवर्तन, अमीरी-गरीबी की बढ़ती खाई को पाटने और अन्य प्राथमिकताओं का पूरा करने के लिए उन पर अधिक कर लगाया जाना चाहिए. अमेरिका के इन अत्यधिक अमीर अमेरिकियों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों से कहा कि वे अमीरों पर ऊंचा कर लगाने को समर्थन दें.

यह संदेश देनेवाले समूह में जॉर्ज सोरोस, फेसबुक के सह संस्थापक क्रिस ह्यूजेज, वॉल्ट डिज्नी की वंशज एबिगेल डिज्नी और हयात होटल श्रृंखला के मालिक शामिल हैं.

अरबपतियों के समूह ने कहा कि अमेरिका की हमारी संपत्ति पर अधिक कर लगाना एक नैतिक, सैद्धांतिक और आर्थिक जिम्मेदारी बनती है. इन लोगों ने कहा कि अरबपति निवेशक वॉरेन बफे ने कहा था कि उन पर उनके सचिव से भी कम की दर से कर लगता है. समूह ने कहा, ''संपदा कर से जलवायु समस्या को हल किया जा सकता है और अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य को सुधारा जा सकता है. इससे हमारी लोकतांत्रिक आजादी भी मजबूत होगी.''

इस समूह ने कहा है कि 5 करोड़ डॉलर से अधिक पर 2% और एक अरब डॉलर से अधिक पर अतिरिक्त 1% कर लगाया जाना चाहिए. 61% लोग पक्ष में गौरतलब है कि अमेरिका की संपत्ति असमानता को लेकर सीनेटर एलिजाबेथ वारेन ने अति अमीर लोगों पर 'समृद्धि कर' लगाने का प्रस्ताव रखा है.

अमेरिका में वारेन के प्रस्ताव के बाद किए गए जनमत सर्वेक्षण में 61% मतदाता ऐसे कर के पक्ष में हैं, जबकि 20% विरोध में. 19% का कहना है कि वे अनिश्चय में हैं. 50% रिपब्लिकन वोटर और तीन तिहाई डेमोक्रेट वोटर कर के पक्ष में हैं.

टॅग्स :अमेरिकाफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा