लाइव न्यूज़ :

दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 737 विमान का ब्लैक बॉक्स अमेरिकियों को नहीं देंगेः ईरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 8, 2020 18:24 IST

इस हादसे में चालक दल के सदस्यों सहित 176 लोगों की मौत हो गयी। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रमुख अली अबेदजादेह ने कहा, ‘‘हम विमान निर्माता (बोइंग) और अमेरिकियों को ब्लैक बॉक्स नहीं देंगे।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देतेहरान के मुख्य हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान के ब्लैक बॉक्स मिल गये है। ईरान के खोज और बचाव दल को ये ब्लैक बॉक्स मिले हैं।

ईरान के विमानन अधिकारियों ने कहा है कि बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 737 विमान का ब्लैक बॉक्स अमेरिकियों को नहीं दिया जाएगा।

इस हादसे में चालक दल के सदस्यों सहित 176 लोगों की मौत हो गयी। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन के प्रमुख अली अबेदजादेह ने कहा, ‘‘हम विमान निर्माता (बोइंग) और अमेरिकियों को ब्लैक बॉक्स नहीं देंगे।’’ 

तेहरान के मुख्य हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान के ब्लैक बॉक्स मिल गये है। ईरान के खोज और बचाव दल को ये ब्लैक बॉक्स मिले हैं। ईरान के नागर विमानन प्राधिकरण के प्रवक्ता रेजा जफरजदा ने  बताया, ‘‘आज सुबह यूक्रेन के दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान 737 के दो ब्लैक बॉक्स मिल गए हैं।’’

ईरान की राजधानी तेहरान से उड़ान भरने के कुछ देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान की जांच दो दिन पहले ही की गई थी। इस दुर्घटना में 170 लोगों की मौत हो गई। बोइंग 737 विमान का निर्माण 2016 में हुआ था। यूक्रेन इंटरनेशनल एयलाइन्स ने एक बयान में कहा, ‘‘इस विमान का निर्माण 2016 में हुआ था। बोइंग फैक्टरी से सीधे तौर पर यूक्रेन को यह विमान मिला था। विमान की तकनीकी देखरेख की जांच छह जनवरी, 2020 को हुई थी।’’ इस विमान ने छह बजकर 10 मिनट पर तेहरान हवाईअड्डे से उड़ान भरा था और कुछ मिनट बाद ही यह रडार से गायब हुआ और तेहरान प्रांत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

तेहरान से उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हुए यूक्रेन के विमान में सवार सभी 176 लोग मारे गए हैं। ईरान के सड़क एवं परिवहन प्राधिकरण के प्रवक्ता कासिम बिनियाज ने बताया कि विमान ने ईरान की राजधानी स्थित इमाम खमनेई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी और तभी उसके एक इंजन में आग लग गई।

बिनियाज ने आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘आईआरएनए’ को बताया कि इसके पास विमान के पायलट ने नियंत्रण खो दिया, जिससे वह जमीन पर आ गिरा। बिनियाज ने बताया कि 167 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य यूक्रेन की राजधानी जा रहे विमान में सवार थे। वेबसाइट ‘फ्लाइटरडार24’ के अनुसार यूक्रेन अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन की यूक्रेन 737-800 ने बुधवार सुबह उड़ान भरी थी और उसके तुरंत बाद ही वह रुक गया। एयरनाइन ने अभी तत्काल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

टॅग्स :अमेरिकाईरानइराकडोनाल्ड ट्रंपकासिम सुलेमानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा