लाइव न्यूज़ :

अक्टूबर को हिंदू विरासत माह के तौर पर मना रहे हैं अमेरिकी

By भाषा | Updated: October 26, 2021 09:54 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 26 अक्टूबर अमेरिका के लोग अक्टूबर को हिंदू विरासत माह के रूप में मना रहे हैं और देश के 50 राज्यों में से 20 से अधिक राज्यों और 40 से अधिक शहरों ने इसके बारे में घोषणाएं जारी की हैं। समुदाय के नेताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश में हिंदू समूहों की इस पहल का निर्वाचित प्रतिनिधियों ने स्वागत किया है और उन्होंने अमेरिका में इस अल्पसंख्यक समुदाय के योगदानों को पहचानने के लिए घोषणाएं तथा अधिसूचनाएं जारी की हैं।

एक मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया है कि दुनियाभर में हिंदू नवरात्रि, दशहरा, दुर्गा पूजा और दीपावली अक्टूबर के आस-पास मनाते हैं, इसलिए अमेरिका स्थित कई हिंदू संगठनों ने इस महीने को हिंदू विरासत माह के तौर पर मनाने का फैसला किया है।

इसमें कहा गया है कि योग से लेकर भोजन, त्योहारों से लेकर परमार्थ, नृत्य से लेकर संगीत और अहिंसा से लेकर गहन दर्शन तक, हिंदुओं के इन तौर-तरीकों ने अमेरिका में सभी के जीवन पर असर डाला है।

हिंदू विरासत माह के रूप में अधिसूचनाएं जारी करने वाले राज्यों में टेक्सास, ओहायो, न्यू जर्सी, मैसाचुसेट्स, जॉर्जिया, फ्लोरिडा, मिनेसोटा, वर्जीनिया, नेवादा, मिसिसिपी, डेलावेयर, उत्तरी कैरोलाइना, पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड, न्यू हैम्पशायर, कनेक्टिकट, विस्कॉन्सिन, मिसौरी, इंडियाना और मिशिगन शामिल हैं।

हिंदू नेता बिंदू पटेल ने समुदाय की सराहना करने और हिंदू विरासत माह गतिविधियों का समर्थन करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिंदू स्वयंसेवक संघ (एचएसएस) स्थानीय धार्मिक समुदाय के साथ काम कर रहा है और समाज को कुछ देने की भावना से दीपावली को ‘‘सेवा दिवाली-भोजन अभियान’’ के तौर पर मना रहा है।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘इस साल दीपावली नवंबर के पहले सप्ताह में है। अत: ऐसी उम्मीद की जाती है कि हिंदू विरासत माह स्वाभाविक तौर पर कुछ और हफ्तों तक बढ़ाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल