लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी सेना ने तय समय से पहले ही खाली किया अफगानिस्तान, काबुल से उड़ा आखिरी विमान, 20 साल लंबा अभियान खत्म

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2021 07:46 IST

अफगानिस्तान में अमेरिका का 20 साल चला सैन्य अभियान खत्म हो गया है। अमेरिकी रक्षा विभाग के अनुसार अफगानिस्तान से उसने अपने सभी सेनाओं को वापस बुला लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका ने अफगानिस्तान में अपने 20 साल लंबे सैन्य अभियान के समापन की घोषणा कर दी है।अमेरिका ने कहा है कि उसने अपने सभी सैनिकों को अफगानिस्तान से निकाल लिया है।जो बाइडन ने अमेरिकी सेनाओं को वापस बुलाने के लिए 31 अगस्त की डेडलाइन रखी थी।

काबुल: अमेरिका की सेना ने पूरी तरह से अफगानिस्तान छोड़ दिया है। इसी के साथ अमेरिकी सेना के अफगानिस्तान में 20 साल लंबे अभियान का समापन हो गया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने अमेरिकी सेनाओं को वापस बुलाने के लिए 31 अगस्त डेडलाइन रखी थी। 

हालांकि इससे पहले ही अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान को खाली कर दिया है। अमेरिका के आखिरी सैन्य विमान ने 31 अगस्त की सुबह होने से पहले ही रात के अंधेरे में काबुल से उड़ान भरी।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में एक तस्वीर ट्वीट किया और कहा कि 'अफगानिस्तान छोड़ने वाले आखिरी अमेरिकी सैनिक मेजर जनरल क्रिस डोनाउ हैं जो 30 अगस्त को सी-17 उड़ान में सवार हुए। ये काबुल में अमेरिकी मिशन का अंत है।'

वहीं, अल जजीरा टीवी के अनुसार तालिबान के प्रवक्ता ने कारी यूसुफ ने कहा, 'अमेरिकी सेनाओं ने काबुल एयरपोर्ट छोड़ दिया है और हमारे देश ने संपूर्ण स्वतंत्रता हासिल कर ली है।' 

कुछ वीडियो भी सामने आए जहां तालिबानी लड़ाके हवा में फायरिंग कर अमेरिकी सेना के जाने का जश्न मनाते नजर आए।

गौरतलब है कि अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने के ऐलान के बाद से ही तालिबान की पकड़ मजबूत होने लगी थी और 15 अगस्त को उसने काबुल पर कब्जा कर लिया था। हालांकि काबुल एयरपोर्ट अमेरिकी और नाटो सेनाओं के हाथ में रहा।

अमेरिकी सेनाओं के अफगानिस्तान छोड़ने के बाद राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में उम्मीद जताई कि तालिबान अपने वादे पर कायम रहेगा और अफगानिस्तान छोड़ने वाले की इच्छा रखने वाले लोगों को रास्ता देगा।

बाइडन ने अमेरिकी सेनाओं को खतरनाक हालात में कई लोगों को अफगानिस्तान से निकालने के अभियान के लिए धन्यवाद भी कहा। बाइडन ने कहा, 'अब हमारा अफगानिस्तान में 20 साल लंबा सैन्य अभियान खत्म हुआ।' माना जा रहा है कि बाइडन मंगलवार दोपहर अमेरिकी जनता को संबोधित कर सकते हैं।

टॅग्स :अमेरिकाअफगानिस्तानतालिबानजो बाइडन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट