लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अमेरिका का सैन्य अभियान खत्म पर पीछे छूट गए 200 अमेरिकी और हजारों अफगानी

By विनीत कुमार | Updated: August 31, 2021 08:53 IST

अमेरिका ने अफगानिस्तान में सैन्य अभियान के समापन की घोषणा कर दी है। हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री के अनुसार अभी 200 अमेरिकी अफगानिस्तान में फंसे हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान में अभी भी 200 अमेरिकी नागरिक और हजारों अफगान मौजूद हैं, जिन्हें निकाला जाना था।अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा है कि पीछे छूट गए लोगों को अमेरिका निकालने का प्रयास जारी रखेगा।काबुल में अमेरिकी दूतावास भी फिलहाल बंद रखने का फैसला, अमेरिकी राजनयिक कतर के दोहा में बैठेंगे।

काबुल: अमेरिका ने आखिरकार 20 साल बाद अफगानिस्तान में अपने सैन्य अभियान के समापन की घोषणा कर दी। हालांकि अमेरिकी सेनाएं ऐसे समय पर अफगानिस्तान से निकली है जब एक बार फिर वहां पहले जैसी स्थिति बन गई है और तालिबान का कब्जा हो गया है।

अमेरिकी सेना भले ही अफगानिस्तान से बाहर निकल गई लेकिन रिपोर्ट के अनुसार अब भी वहां 200 अमेरिकी नागरिक और हजारों अफगान मौजूद हैं जिन्हें अब निकलने के लिए तालिबानी की मर्जी पर निर्भर रहना होगा।

इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने कहा है कि पीछे छूट गए लोगों को अमेरिका निकालने का प्रयास जारी रखेगा। अमेरिका ने कहा कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों की मदद से इन लोगों को निकालने का प्रयास होगा। 

ब्लिंकन ने कहा, 'हमें इस बात का कोई भ्रम नहीं है कि ये काम आसान या तेजी से होगा होगा।' ब्लिंकन ने संकेत दिया कि अफगानिस्तान में अभी रह रहे और इसे छोड़ने के इच्छुक अमेरिकियों की कुल संख्या 100 के करीब हो सकती है।

काबुल में अमेरिकी दूतावास बंद

पेंटागन की ओर से अमेरिकी सैन्य अभियान के खत्म होने की घोषणा के कुछ देर बाद ब्लिंकन ने कहा कि काबुल में अमेरिकी दूतावास फिलहाल बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिकी राजनयिक कतर के दोहा में बैठेंगे।

दूसरी ओर यूएस सेंट्रल कमांड के प्रमुख मरीन जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी सेना मिशन के अंतिम घंटों में 1,500 अफगानों को बाहर निकालने में सफल रही। हालांकि अब यह तालिबान के साथ काम करने वाले विदेश विभाग पर निर्भर करेगा कि वह और लोगों को बाहर निकाले।

मैकेंजी ने कहा कि अमेरिकी सेना के आखिरी विमान के उड़ान के समय हवाई अड्डे पर कोई नागरिक नहीं फंसा था। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेना ने अंत से ठीक पहले तक अमेरिकियों को बाहर निकालने की क्षमता बनाए रखी, लेकिन इनमें से कोई हवाई अड्डे तक नहीं पहुंच सका।

मैकेंजी ने साथ ही कहा, 'इस प्रस्थान के साथ बहुत सारे दिल टूटे। हम उन सभी को बाहर नहीं निकाल सके जिन्हें निकालना चाहते थे। लेकिन मुझे लगता है कि अगर हम 10 दिन और रुके होते तो भी हम हर उस व्यक्ति को बाहर नहीं निकाल पाते जिसे हम बाहर करना चाहते थे।'

टॅग्स :KabulतालिबानअमेरिकाAmerica
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल