लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन में माइक पोम्पिओ के भाषण को लेकर आलोचकों में नाराजगी, जानिए क्या है वजह

By भाषा | Updated: August 25, 2020 12:09 IST

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के रिपब्लिकन राष्ट्रीय सम्मेलन भाषण को लेकर आलोचकों में नाराजगी जताई है। अब वह रिपल्बिकन राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) में अपने भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा चुने जाने का समर्थन करते दिखेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देविदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पिछले महीने सभी अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों को तार भेजकर अमेरिकी राजनयिकों को आगाह किया था।विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को हैच कानून के तहत राजनीतिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों की याद दिलाने संबंधी पोम्पिओ का संदेश असामान्य नहीं है।

वाशिंगटन: विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने पिछले महीने सभी अमेरिकी कूटनीतिक मिशनों को तार भेजकर अमेरिकी राजनयिकों को आगाह किया था कि संघीय कानून के तहत उन्हें राष्ट्रपति चुनाव अभियान में किसी का भी प्रत्यक्ष रूप से पक्ष नहीं लेना चाहिए। लेकिन मंगलवार को, वह अपनी इसी चेतावनी को नजरअंदाज करते नजर आ सकते हैं जब वह रिपल्बिकन राष्ट्रीय सम्मेलन (आरएनसी) में अपने भाषण में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दोबारा चुने जाने का समर्थन करते दिखेंगे।

विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को हैच कानून के तहत राजनीतिक गतिविधियों पर लगे प्रतिबंधों की याद दिलाने संबंधी पोम्पिओ का संदेश असामान्य नहीं है। इसी तरह, हर बार के राष्ट्रपति चुनाव वर्ष में विदेश मंत्री ऐसे ही तार भेजते हैं। हालांकि, उनके किसी पूर्ववर्ती ने इन निर्देशों का इस तरह से उल्लंघन नहीं किया है।

विदेश मंत्रालय की तरफ से आश्वसान देने कि पोम्पिओ सम्मेलन में अपने निजी ओहदे से बोलेंगे और हैच कानून का उल्लंघन नहीं करेंगे, इसके बावजूद डेमोक्रेट और अन्य आलोचकों ने इसे लेकर कड़ा विरोध जताया।

उन्होंने देश के शीर्ष राजनयिक पर अनुचित राजनीतिक व्यवहार का आरोप लगाया है जो इससे पूर्व के किसी राजनयिक में नहीं देखने को मिला है और जिसमें विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को दिए गए अपने ही परामर्श को धता बताया गया है।

पोम्पिओ ने 24 जुलाई के तार में कहा था, “मंत्रालय गैर-पक्षपाती तरीके से सभी अमेरिकियों की ओर से विदेश में राष्ट्रीय हितों को आगे ले जाने के लिए काम करता है।” इसमें कहा गया, ‘‘यह याद रखना आवश्यक है कि इस संबंध में किसी भी तरह के भ्रम या गलत धारणा से बचने के लिए, मंत्रालय की दीर्घकालिक नीति रही है कि अमेरिकी नागरिक कर्मचारी और परिवार के सदस्य विदेशों में तैनाती के दौरान किसी दलीय राजनीतिक गतिविधि में शामिल नहीं होंगे।” 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पवाशिंगटन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट