लाइव न्यूज़ :

American Chinese University: बीहुआ विश्वविद्यालय में अध्यापन कर रहे चार अमेरिकी प्रशिक्षकों पर पार्क में चाकू से हमला, जानें कारण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2024 13:11 IST

American Chinese University: कॉर्नेल के प्रवक्ता जेन वाइजर ने एक ईमेल में कहा कि कॉलेज घटना के बारे में अब भी जानकारी जुटा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबीहुआ औद्योगिक शहर जिलिन के बाहरी हिस्से में स्थित है।चाकू मारने की खबरों से अवगत है और स्थिति पर नजर रख रहा है।लोकप्रिय पोर्टल पर इसके बारे में हैशटैग ब्लॉक कर दिया गया।

American Chinese University: पूर्वोत्तर चीन के बीहुआ विश्वविद्यालय में अध्यापन कर रहे आयोवा के कॉर्नेल कॉलेज के चार प्रशिक्षकों पर एक पार्क में चाकू से हमला किया गया। अमेरिकी स्कूल और विदेश विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। सोमवार की हमले संबंधी खबरों के बारे में चीनी अधिकारियों की ओर से शीघ्र कोई टिप्पणी नहीं आई। कॉर्नेल कॉलेज के अध्यक्ष जोनाथन ब्रांड ने एक बयान में कहा कि जब प्रशिक्षक बीहुआ के एक संकाय सदस्य के साथ पार्क में थे, उसी समय उनपर हमला हुआ। बीहुआ औद्योगिक शहर जिलिन के बाहरी हिस्से में स्थित है।

विदेश विभाग ने एक बयान में बताया कि वह चाकू मारने की खबरों से अवगत है और स्थिति पर नजर रख रहा है। प्रशिक्षकों को कितनी चोट पहुंची और हमला साजिशन था या कोई और कारण था, इन सब के बारे में सोमवार को स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। कॉर्नेल के प्रवक्ता जेन वाइजर ने एक ईमेल में कहा कि कॉलेज घटना के बारे में अब भी जानकारी जुटा रहा है।

इस घटना की खबर को चीन ने तवज्जो नहीं दी जहां सरकार ऐसी किसी भी सामग्री पर नियंत्रण रखती है जिसे वह संवेदनशील मानती है। समाचार मीडिया प्रतिष्ठानों ने घटना की खबर नहीं दी। कुछ सोशल मीडिया खातों ने हमले के बारे में विदेशी मीडिया की खबर पोस्ट की, लेकिन एक लोकप्रिय पोर्टल पर इसके बारे में हैशटैग ब्लॉक कर दिया गया।

यह हमला ऐसे समय पर हुआ जब बीजिंग और वाशिंगटन दोनों ही व्यापार और ताइवान, दक्षिण चीन सागर और यूक्रेन युद्ध जैसे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर तनाव के बीच संबंधों को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क को बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। कॉर्नेल के प्रवक्ता वाइजर ने कहा कि माउंट वर्नोन, आयोबा में स्थित निजी कॉलेज, बीहुआ विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी करता है।

2018 में जब कार्यक्रम शुरू हुआ था, तब कॉलेज की एक समाचार विज्ञप्ति में कहा गया कि बीहुआ कॉर्नेल के प्रोफेसरों को दो सप्ताह की अवधि में कंप्यूटर विज्ञान, गणित और भौतिकी में पाठ्यक्रमों का एक हिस्सा पढ़ाने के लिए चीन की यात्रा करने के वास्ते धन मुहैया कराता है।

टॅग्स :चीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा