लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में पुलिस की क्रूर कार्रवाई का एक और वीडियो, जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत को मारी गोली, भड़की हिंसा

By विनीत कुमार | Updated: August 25, 2020 08:09 IST

अमेरिका में जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत को पुलिस द्वारा गोली मारे जाने की घटना के बाद एक बार फिर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इस घटना के वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य में जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत को पुलिस ने मारी गोलीजैकब ब्लेक को जब गोली मारी गई तब उनके तीन बच्चे भी वहीं कार में मौजूद थे

अमेरिका के विस्कॉन्सिन प्रांत में जैकब ब्लेक नाम के एक अश्वेत को पुलिस द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने जैकब को गोली क्यों मारी, इस बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आ सकी है लेकिन इस घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गए। इसके बाद केनोशा शहर में हिंसा और विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए। जैकब ब्लेक अभी अस्पतला में भर्ती हैं और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

चुनावी साल में अमेरिका में ये मामला हाल में हाल में जॉर्ज फ्लायड की पुलिस की बर्बरतापूर्ण कार्रवाई से हुई मौत के बाद भड़की हिंसा और विरोध-प्रदर्शन की घटना के बाद सामने आया है। बहरहाल, ताजा घटना के बाद शांति व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए केनोशा शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया है।

जैकब ब्लेक को बेहद करीब से पुलिस ने मारी गोली

अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार को केनोशा शहर में जब यह घटना हुई, तब पुलिस शाम करीब 5 बजे एक घरेलू घटना की जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई में जुटी थी। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सफेद शर्ट और काले रंग के शॉर्ट्स पहना वह शख्स एक गाड़ी की ओर बढ़ रहा है। उसके पीछे दो पुलिस अधिकारी हाथों में बंदूक थामे हुए हैं।

ब्लेक जैसे ही गाड़ी के अगले हिस्से में अंदर बैठने के लिए दरवाजा खोलता है तभी एक अधिकारी ने उसकी कमीज पकड़ ली और उस पर करीब से गोलियां चला दीं। इस घटना का वीडियो फोन से रिकॉर्ड किया गया है जो सोशल मीडिया पर छा गया है। 

स्थानीय मीडिया के अनुसार आसपास के लोगों ने बताया सात बार गोली चलने की आवाज सुनी गई। इस घटना के बाद देर रात तक करीब 100 लोगों की भीड़ केनोशा काउंटी पब्लिक सेफ्टी बिल्डिंग में पहुंच गई, और 'नो जस्टिस, नो पीस' के नारे लगाने लगी।

जैकब ब्लेक को जब गोली मारी गई तब उसके तीन बच्चे कार में थे मौजूद

नागरिक अधिकार अटॉनी बेन क्रंप के अनुसार जब ब्लेक को गोली मारी गई तब उनके तीन बच्चे कार में मौजूद थे और वह दो महिलाओं के बीच झगड़े को खत्म कराने की कोशिश कर रहा था। क्रंप ने ट्विटर पर लिखा, 'उन्होंने अपने पिता को एक पुलिस द्वारा गोली मारते देखा है, उन पर हमेशा इसका असर रहेगा।'

क्रंप दरअसल जॉर्ज फ्लायड के परिवार का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस बीच ताजा घटना के बाद पुलिस विभाग ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ब्लेक को मिलवाकी के एक अस्पताल में ले जाया गया और उसकी हालत गंभीर थी। विज्ञप्ति में हालांकि उसके नाम का जिक्र नहीं किया गया है। तीनों अधिकारियों को प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है जो गोलीबारी के घटनाओं में शामिल अधिकारियों के मामले में सामान्य प्रक्रिया है।

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट