लाइव न्यूज़ :

अमेरिका वायरस टीकाकरण स्थलों पर नहीं करेगा आव्रजकों की गिरफ्तारी

By भाषा | Updated: February 2, 2021 09:45 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो फरवरी (एपी) अमेरिका सरकार ने कहा है कि वह कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों पर नियमित आव्रजन प्रवर्तन गिरफ्तारियां नहीं करेगी।

गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने सोमवार को एक बयान में बताया कि टीकाकरण केंद्रों को ‘‘संवेदनशील स्थल’’ समझा जाएगा और यहां प्रवर्तन संबंधी कदम नहीं उठाए जाएंगे।

उसने कहा कि गिरफ्तारियां केवल ‘‘अत्यंत असाधारण परिस्थितियों’’ में की जाएंगी। यह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन में अवैध प्रवासियों के प्रति नरम रुख का एक और उदाहरण है। बाइडन प्रशासन ने पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की बड़ी आव्रजन नीतियों को पलटना शुरू कर दिया है।

बयान में कहा गया है कि डीएचएस हर किसी को टीका लगवाने के लिए प्रोत्साहित करता है, भले ही उसका ‘‘प्रवासी दर्जा कुछ भी हो’’और एजेंसी एवं उसके संघीय साझेदार ‘‘कोविड-19 टीकों तक सबकी समान पहुंच और बिना दस्तावेज वाले प्रवासियों के लिए टीका वितरण स्थलों को पूरा समर्थन’’ देते हैं।

डीएचएस संघीय आपदा प्रबंधन एजेंसी का काम भी देखता है जो संघीय सरकार की अन्य शाखाओं के साथ मिलकर देशभर में टीकाकरण केंद्रों को स्थापित करने के लिये काम कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी