लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी, हांगकांग को “निगलने” की कोशिश की तो चुप नहीं बैठेगा

By भाषा | Updated: July 1, 2020 19:07 IST

हांगकांग पुलिस ने चीन की सरकार द्वारा लागू नये राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहली गिरफ्तारी करते हुए बुधवार को प्रदर्शन के दौरान कानून का उल्लंघन करने के संदेह में कम से कम सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

Open in App
ठळक मुद्दे चेतावनी भी दी जिनमें क्षेत्र को रक्षा और दोहरे इस्तेमाल वाली प्रौद्योगिकी के निर्यात को खत्म किया जाना शामिल है। चीनी अधिकारियों की जांच, अभियोजन और असंतुष्टों को सजा देने की शक्तियों में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी करता है। कानून के तहत अलगाव, तोड़फोड़, आतंकवाद और विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत अपराध है।

वाशिंगटनः अमेरिका ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने हांगकांग को “निगलने” की कोशिश की तो चुप नहीं बैठेगा। चीन ने एक दिन पहले ही कभी ब्रिटेन का क्षेत्र रहे हांगकांग में बेहद सख्त राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया है।

बेहद सख्त लहजे वाले एक बयान में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा कि यह हांगकांग के लोगों के लिये दुखद दिन है और चीन को नए प्रतिरोधी उपायों को लेकर चेतावनी भी दी जिनमें क्षेत्र को रक्षा और दोहरे इस्तेमाल वाली प्रौद्योगिकी के निर्यात को खत्म किया जाना शामिल है। हांगकांग में मंगलवार को अमल में आया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून स्थानीय और चीनी अधिकारियों की जांच, अभियोजन और असंतुष्टों को सजा देने की शक्तियों में नाटकीय रूप से बढ़ोतरी करता है।

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मंजूरी पा चुके इस कानून के तहत अलगाव, तोड़फोड़, आतंकवाद और विदेशी शक्तियों के साथ मिलीभगत अपराध है। ऐसे अपराध के दोषियों को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। चीन के कदम पर प्रतिक्रिया देते हुए पोम्पियो ने कहा, “चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का हांगकांग पर बेहद क्रूर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू करने का फैसला इस क्षेत्र की स्वायत्तता और चीन की महान उपलब्धियों में से एक को नष्ट करता है।”

हांगकांग दुनिया को दिखाता है कि स्वतंत्र चीनी लोग क्या हासिल कर सकते हैं

ब्रिटिश शासन ने हांगकांग को चीन को सौंपे जाने की 23वीं वर्षगांठ पर कहा, “हांगकांग दुनिया को दिखाता है कि स्वतंत्र चीनी लोग क्या हासिल कर सकते हैं-दुनिया की सबसे सफल अर्थव्यवस्था और जीवंत समाज में से एक।” उन्होंने कहा, लेकिन अपने ही लोगों की अकांक्षाओं से चीन के ‘उन्माद और डर’ ने क्षेत्र की सफलता के आधार का मूल तत्व छीन लिया और ‘एक राष्ट्र दो व्यवस्था’ को “एक राष्ट्र, एक व्यवस्था” में बदल दिया।

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक ने कहा, “आज हांगकांग के लोगों और समूचे चीन में आजादी पसंद लोगों के लिये दुखद दिन है।” पोम्पियो ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने हांगकांग के लोगों को 50 साल की स्वतंत्रता का वादा किया था और दिये उन्हें सिर्फ 23 साल।

उन्होंने कहा कि बीते कुछ सालों में चीन ने विश्व स्वास्थ्य संगठन, विश्व व्यापार संगठन और संयुक्त राष्ट्र के साथ किये गए अपने समझौतों का भी उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा, “यह एक ऐसा प्रतिरूप है जिसकी दुनिया अनदेखी नहीं कर सकती।” पोम्पियों ने कहा कि अमेरिका “चीन द्वारा हांगकांग को अपने अधिनायकवादी तंत्र के जरिए निगले जाने के दौरान चुप नहीं रहेगा।” पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका हांगकांग के आजादी पसंद लोगों के साथ खड़ा रहेगा। 

टॅग्स :चीनअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पशी जिनपिंगहॉन्ग कॉन्ग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल