लाइव न्यूज़ :

वेनेजुएला पर कब्जा करना चाहता था अमेरिका, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिया था ये सुझाव

By भाषा | Updated: July 5, 2018 11:30 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त में ओवल ऑफिस में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हुई एक बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से एक अजीब सा सवाल पूछकर सबको अचंभे में डाल दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता। 

Open in App

बोगोटा, 5 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले साल अगस्त में ओवल ऑफिस में वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने को लेकर हुई एक बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से एक अजीब सा सवाल पूछकर सबको अचंभे में डाल दिया था। उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता। 

बैठक की जानकारी रखने वाले एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने इस गोपनीय बातचीत का खुलासा किया है। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि ट्रंप ने बैठक के अंत में अपने शीर्ष सहयोगियों से मुखातिब होते हुए कहा था कि क्षेत्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने वाले वेनेजुएला पर जब कोई समाधान नहीं निकल रहा है तो अमेरिका उस अशांत देश पर कब्जा क्यों नहीं कर लेता ? 

ट्रंप के इस सुझाव से तत्कालीन विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एच आर मैकमास्टर समेत बैठक में मौजूद अन्य अधिकारी हतप्रभ रह गए थे। अधिकारियों ने ट्रंप को इस विचार को छोड़ देने के बारे में बार-बार सुझाव दिया था हालांकि लंबे समय तक उनके मन में यह विचार उठता रहा।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट