लाइव न्यूज़ :

'अमेरिका गलत दिशा में बढ़ रहा है, रोज आ सकते हैं कोविड-19 के 1 लाख से ज्यादा मामले', शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेताया

By विनीत कुमार | Updated: July 1, 2020 08:58 IST

अमेरिका में कोरोना संक्रमण के मामले को लेकर एक शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य एंथनी फॉसी ने बड़ी चेतावनी दी है। उनका मानना है कि अब भी जिम्मेदारी से काम नहीं किया गया और जनता भी लापरवाह रही तो अमेरिका में कोरोना के रोज 1 लाख से ज्यादा मामले देखने को मिल सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में अब रोज 1 लाख से अधिक कोरोना मामले आए तो आश्चर्य नहीं होगा: स्वास्थ्य विशेषज्ञएंथनी फॉसी के अनुसार देश में लोगों को भी अपनी जिम्मेदारी निभाने की जरूरत है और मास्क पहनना होगा

अमेरिका के शीर्ष स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने चेताया है कि अगर कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार और जनता की ओर से बड़ी पहल नहीं हुई तो अमेरिका में रोजाना एक लाख संक्रमण के नए मामले देखने को मिल सकते हैं। ये संख्या अभी के रोज आ रहे संक्रमण के मामलों से दोगुने से भी ज्यादा है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस टास्क फोर्स के सदस्य और संक्रामक बीमारियों के विशेषज्ञ एंथनी फॉसी ने कहा है कि महामारी को रोकने के मामले में अमेरिका गलत दिशा की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोगों के लिए अभी भी मास्क पहनना जरूरी है भीड़ से जितना संभव हो दूर रहना है।

सीनेट के पैनल के सामने एंथनी ने कहा, 'मैं चिंतित हूं और जो हो रहा है, उससे संतुष्ट नहीं हूं क्योंकि हम गलत दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।'

एंथनी ने अमेरिका के टेक्सास और फ्लोरिडा प्रांत का उदाहरण भी दिया जहां अब रोज करीब 40 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस हो रही बढोतरी को तत्काल रोकने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, 'ये साफ है कि हम अभी पूरी तरह से कुछ भी नियंत्रित नहीं कर सके हैं। अगर रोजाना कोरोना संक्रमण के केस 1 लाख से ऊपर पहुंच गए तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।'

गौरतलब है कि अमेरिका में 25 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अमेरिका अभी दुनिया में कोरोना से सबसे बुरी तरह से प्रभावित देश है और यहां इस महामारी से करीब 1 लाख 26 हजार लोगों की जान अब तक जा चुकी है। आलम ये है कि यूरोपियन यूनियन 1 जुलाई से जिन 15 देशों के लिए अपने बॉर्डर खोलने जा रहा है, उसमें अमेरिका का नाम शामिल नहीं है।

एंथली फॉसी ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि कुछ राज्य बिजनेस और सार्वजनिक स्थानों को खोलने के लिए जरूरी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिकी युवाओ को भी आगाह जो बार वगैरह में जमा होने लगे हैं और मास्क सहित सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट