लाइव न्यूज़ :

ओबामा, हिलेरी समेत अन्य हस्तियों को बम का पैकेट भेजने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 27, 2018 08:39 IST

मीडिया में आयी विभिन्न खबरों में उसकी पहचान सेसर सायोक (50) के रूप में की गयी है। वह फ्लोरिडा का रहने वाला है। इस संदिग्ध के बारे में कहा जा रहा है कि उसका आपराधिक रिकार्ड है और न्यूयार्क से उसका संपर्क है।

Open in App

वाशिंगटन, 26 अक्टूबरः अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत विभिन्न मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजे जाने के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने फ्लोरिडा में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

मीडिया में आयी विभिन्न खबरों में उसकी पहचान सेसर सायोक (50) के रूप में की गयी है। वह फ्लोरिडा का रहने वाला है। इस संदिग्ध के बारे में कहा जा रहा है कि उसका आपराधिक रिकार्ड है और न्यूयार्क से उसका संपर्क है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के एक कार्यक्रम में कहा कि अधिकारियों ने संदिग्ध को पकड़ लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। सोमवार से घरेलू बम और अन्य संदिग्ध विस्फोटक उपकरण ओबामा, क्लिंटन, हालीवुड अभिनेता राबर्ट दा नीरो सहित कई लोगों को भेजे गये है।

ट्रंप ने कहा, ‘‘कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने अविश्वसनीय काम किया है। हमने उस व्यक्ति अथवा इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति तक पहुंचने के लिए जांच की। यह डरावना कृत्य घिनौना है और हमारे देश में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। कोई स्थान नहीं।’’ 

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति को ढूंढने के लिए किसी संसाधन अथवा खर्च की चिंता नहीं करने और उन्हें न्याय के कटघरे में लायें जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा,‘‘ हम कानून की अंतिम सीमा तक उनके अथवा उसके खिलाफ मुकदमा चलायेंगे चाहे वह जो कोई भी हो।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘ हमें राजनीतिक हिंसा को अमेरिका में जड़ जमाने की कभी अनुमति नहीं देनी चाहिए। हम इसे घटित नहीं होने दे सकते हैं और मैं इसे रोकने और इसे अभी रोकने के लिए एक राष्ट्रपति के रूप में सब कुछ करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।’’ 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपबराक ओबामा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट