लाइव न्यूज़ :

अमेरिका : विमान दुर्घटना में मारे गए छह लोगों की पहचान हुई

By भाषा | Updated: August 8, 2021 14:53 IST

Open in App

जुनो (अमेरिका), आठ अगस्त (एपी) अमेरिका में एक विमान दुर्घटना में मारे गए छह लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और उनकी पहचान हो गई है। खराब मौसम के कारण दक्षिण पूर्व अलास्का में विमान के मलबे तक पहुंचने में अधिकारियों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा।

अलास्का स्टेट ट्रूपर्स ने विमान के पायलट और पांच यात्रियों की शनिवार रात पहचान कर ली। हादसा बृहस्पतिवार को हुआ था। विमान जब यात्रियों को लेकर मिस्टी फॉर्ड्स नेशनल मॉन्यूमेंट से केचिकन लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। घटना में मारे गए यात्रियों की पहचान कैलिफोर्निया में नपा के निवासी मार्क हेंडरसन (69) और जैकलिन कोंपलिन (60), वुडस्टॉक, जॉर्जिया से एंड्रिया मैकआर्थर (55) और रशेल मैकआर्थर (20) और माउंट प्रॉस्पेक्ट, इलिनोइस के 77 वर्षीय जेनेट क्रॉल के रूप में हुई है। पायलट 64 वर्षीय रॉल्फ लैंजेडोर्फर (64) क्ले एलम, वाशिंगटन के निवासी थे।

आम तौर पर सैलानी मिस्टी फॉर्ड्स नेशनल मॉन्यूमेंट से छोटे विमानों के जरिए यात्रा के दौरान ग्लेशियर घाटियों, बर्फ से ढंकी चोटियों, झीलों और वनों के दृश्यों को देख सकते हैं।

अमेरिकी तटरक्षक ने बताया कि बृहस्पतिवार को मॉन्यूमेंट के पास दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले आपात संकेत देने वाली विमान की बत्ती दिन में करीब 11 बजकर 20 मिनट तक जलती रही।

हेलीकॉप्टर मुहैया कराने वाली कंपनी ने तलाश क्षेत्र में एक रिजलाइन पर मलबा देखने की सूचना दी और तटरक्षक दल के सदस्यों को दिन में दो बजकर 40 मिनट के आसपास मलबा मिला। एजेंसी ने बताया कि तटरक्षक बल के एक हेलीकॉप्टर ने दो तैराकों को घटनास्थल पर उतारा, जिन्होंने घटनास्थल पर किसी के भी नहीं बचने की सूचना दी।

हालांकि, खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण शवों को निकालने के शुरुआती प्रयासों में बाधा आई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल