लाइव न्यूज़ :

ट्रंप प्रशासन के दौरान माता-पिता से अलग हुए 100 बच्चों को अमेरिका ने फिर मिलवाया

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:15 IST

Open in App

वाशिंगटन, 23 दिसंबर (एपी) पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कतई बर्दाश्त नहीं करने वाली सीमा नीति के चलते अलग हुए बच्चों और उनके अभिभावकों को फिर से मिलाने की वर्तमान बाडडन प्रशासन की कोशिश अपने पहले साल के समापन के नजदीक आने के साथ ही तेजी से बढ़ रही है।

गृह सुरक्षा विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को दी गयी जानकारी के अनुसार मौजूदा कार्यक्रम में तेजी के लिए उठाये गये कदमों के बाद 100 बच्चे अपने परिवारों के पास वापस आ गये हैं और करीब साढ़े तीन सौ और बच्चों के लिए की प्रक्रिया चल रही है। इन 100 बच्चों में ज्यादातर मध्य अमेरिका से हैं।

‘फैमिली रियूनिफिकेशन टास्क फोर्स’ प्रशासन के कार्यकारी निदेशक मिशेल ब्रैन ने कहा, ‘‘ यह बहुत पहले हो जाता तो मुझे अच्छा लगता। लेकिन हम आगे बढ़ रहे हैं और मैं महसूस करता हूं कि हमारी रफ्तार बढ़ रही है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन ने पद संभालने के पहले दिन ही उन परिवारों के पुनर्मिलन के लिए कार्यकारी आदेश जारी किया था जो अवैध प्रवासन को हतोत्साहित करने के लिए अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर परिवारों व बच्चों को जबरन अलग करने के ट्रंप प्रशासन के फैसले के चलते अलग हुए थे। ट्रंप के इस फैसले की बड़ी निंदा हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल