लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच चीन को झटका, अमेरिका ने दूसरे चरण के व्यापार सौदे से किया इनकार

By भाषा | Updated: July 11, 2020 12:25 IST

अमेरिका ने चीने के साथ दूसरे चरण के व्यापार सौदे के लिए इंकार कर दिया है। साल की शुरुआत में, ट्रंप प्रशासन ने चीन के साथ गहन बातचीत के बाद पहले चरण का बड़ा व्यापार सौदा किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ दूसरे चरण के व्यापार सौदे से फिलहाल के लिए इनकार कर दिया है।कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से वाशिंगटन और बीजिंग के बीच संबंधों में लगातार खटास आती गई।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ दूसरे चरण के व्यापार सौदे से फिलहाल के लिए इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस प्रकोप से निपटने के बीजिंग के तरीके के चलते दोनों देशों के बीच संबंधों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा है।

ट्रंप ने व्यापार समझौते के बारे में पूछे जाने पर एयर फोर्स वन से शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, ‘‘चीन के साथ संबंध बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मैं अभी इसके बारे में नहीं सोच रहा हूं।”

साल की शुरुआत में, ट्रंप प्रशासन ने चीन के साथ गहन बातचीत के बाद पहले चरण का बड़ा व्यापार सौदा किया था। लेकिन, कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से वाशिंगटन और बीजिंग के बीच संबंधों में लगातार खटास आती गई। राष्ट्रपति ट्रंप कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने के एशियाई महाशक्ति के तरीके पर सवाल उठाते रहे हैं।

चीन द्वारा हांग कांग में नये राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को लागू करने, अमेरिकी पत्रकारों पर प्रतिबंध, उइगर मुस्लिमों के साथ बर्ताव और तिब्बत में सुरक्षा उपायों को लेकर भी दोनों देशों में विवाद रहा। ट्रंप ने कहा, “चीन के साथ संबंध बहुत अधिक खराब हो चुके हैं। वे महामारी को रोक सकते थे लेकिन उन्होंने इसे रोका नहीं।

उन्होंने इसे वुहान प्रांत से चीन के अन्य हिस्सों में फैलने से रोका। वे चाहते तो इस महामारी को और जगह जाने से भी रोक सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।” सबसे पहले चीन के वुहान शहर में उभरे कोरोना वायरस से अमेरिका में 1,30,000 से अधिक लोगों की जान गई और 31 लाख लोग इससे संक्रमित हुए। चीन में संक्रमण के 85,000 मामले सामने आए और यहां मृतक संख्या 4,641 है। 

टॅग्स :अमेरिकाचीनडोनाल्ड ट्रम्पकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल