लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने बाइडन की अफगान नीति की आलोचना की, कहा-अफगान संकट पर सबसे खराब स्थिति में अमेरिका

By उस्मान | Updated: August 28, 2021 07:53 IST

डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान नीति की आलोचना की

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान नीति की आलोचना कीडोनाल्ड ने कहा- बाइडन ने अमेरिका को बुरी स्थिति में डाला ऐसी स्थिति है कि जिसकी किसी ने दो सप्ताह पहले भी कल्पना नहीं की थी

वाशिंगटन: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन की अफगान नीति की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका को जितनी बुरी स्थिति में डाला जा सकता था, वह उतनी खराब स्थिति में है।

दो दशक तक चले युद्ध के बाद तालिबान ने अफगानिस्तान में 15 अगस्त को सत्ता अपने हाथों में ले ली थी। ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, “हम जितनी बुरी स्थिति में हो सकते थे, उतनी ही खराब हालत में हैं। यह ऐसी स्थिति है कि जिसकी किसी ने दो सप्ताह पहले भी कल्पना नहीं की थी।

किसी ने नहीं सोचा था कि ऐसा भी कुछ हो सकता है और हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां तालिबान और बाकी लोग हमें निर्देश दे रहे होंगे और हमसे कहेंगे कि 31 अगस्त को निकल जाओ।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि बाइडन वहां टिकने के पक्ष में थे लेकिन उन्होंने कहा कि हम तुम्हें आकर जाने नहीं देंगे, इसके परिणाम भुगतने होंगे। आपने सही सुना। यह तालिबान के नेता ने कहा था। हम चाहते हैं कि आप 31 तक निकल जाएं, अन्यथा परिणाम भुगतने होंगे। यह क्या माजरा है?” ट्रंप ने कहा कि सैन्य रणनीति के दृष्टिकोण से अमेरिका के साथ यह सबसे शर्मनाक चीज हुई है।  

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपजो बाइडनअफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका