अमेरिकाः पुलिस ने वाहन चोरों से मुठभेड़ में किशोरी को मार गिराया, लड़के ने खुद को गोली मारी
By भाषा | Published: March 2, 2021 11:55 AM2021-03-02T11:55:04+5:302021-03-02T11:55:04+5:30
मस्कोगी (अमेरिका), दो मार्च (एपी) पूर्वी ओकलाहामा में वाहन चोरी के एक मामले में दो संदिग्धों का पीछा करते वक्त पुलिस ने 17 वर्षीय किशोरी को मार गिराया जबकि किशोर (17) ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मस्कोगी पुलिस ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें बताया कि रविवार दोपहर पुलिसकर्मी एक कार और एक ट्रक चोरी की घटना के सिलसिले में जांच करने गए थे। पुलिसकर्मियों ने ट्रक का पता लगाया और उसका पीछा किया, तब दो संदिग्ध वाहन छोड़कर भागने लगे। उनके तथा पुलिस के बीच गोलीबारी भी हुई।
पुलिस ने बताया कि संदिग्धों में से लड़की थी जिसे मार गिराया गया। लड़का जंगल की ओर भाग गया जिसका ड्रोन के जरिए पता लगाया गया। जब पुलिसकर्मी संदिग्ध लड़के के पास पहुंचे तो उसने खुद को गोली मार ली।
मस्कोगी पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।