अमेरिका के पर्ल हार्बर नेवी बेस में फायरिंग, हमलावर ने खुद को मारी गोली, भारतीय वायु सेना चीफ भी थे मौजूद

By विनीत कुमार | Published: December 5, 2019 09:06 AM2019-12-05T09:06:22+5:302019-12-05T09:06:44+5:30

पर्ल हार्बर में जब शूटिंग की ये घटना हुई, तब भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी। भारतीय वायु सेना ने ये जानकारी दी है।

America Pearl Harbor navy shipyard base shooting in Hawaii, lockdown after reports of shooting | अमेरिका के पर्ल हार्बर नेवी बेस में फायरिंग, हमलावर ने खुद को मारी गोली, भारतीय वायु सेना चीफ भी थे मौजूद

शूटिंग के बाद पर्ल हार्बर में दाखिल होती पुलिस की गाड़ी (फोटो-एएफपी)

Highlightsअमेरिका के पर्ल हार्बर नेवी बेस में फायरिंग, हमलावर नौसैनिक को खुद को भी मारी गोलीघटना के समय पर्ल हार्बर में भारतीय वायु सेना के चीफ एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया भी मौजूद थे

अमेरिका के पर्ल हार्बर नेवी बेस में में बुधवार को एक नौसैनिक की ओर से की गई फायरिंग में तीन शख्स घायल हो गये। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार बाद में फायरिंग करने वाले नौसैनिक ने खुद को भी गोली मार ली जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

स्थानीय समय के अनुसार ये शूटिंग बुधवार दोपहर 2.30 बजे हुई। यह क्षेत्र अमेरिका के हवाई प्रांत में मौजूद है। घटना के तत्काल बाद पूरे पर्ल हार्बर को बंद कर दिया गया। हालांकि, थोड़ी देर बाद इसे दोबारा खोल दिया गया। ये शूटिंग क्यों हुई, इस बारे में अभी और जानकारी का इंतजार है।

घटना के समय भारतीय वायु सेना चीफ भी थे मौजूद

पर्ल हार्बर में जब शूटिंग की ये घटना हुई, तब भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और उनकी टीम भी मौजूद थी। भारतीय वायु सेना ने ये जानकारी दी है। भारतीय वायु सेना ने बताया है कि आईएएफ चीफ सहित उनकी टीम के सभी दूसरे लोग सुरक्षित हैं। 


पर्ल हार्बर शूटिंग: दो की हालत गंभीर

घायलों में से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय खबरों में यह बताया गया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थानीय मीडिया को बताया कि वह अपने कंप्यूटर पर काम कर रहा था तभी उसने गोलियों की आवाज सुनी और देखा कि तीन घायल जमीन पर पड़े हैं। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि हमलावर ने नौसैनिक या नाविक जैसी पोशाक पहन रखी थी। उसने व्यक्ति ने हमलावर को खुद के सिर में गोली मारते देखा। हवाई न्यूज नाऊ ने बताया कि इस गोलीबारी में आम नागरिक भी घायल हुए हैं। गोलीबारी नौसेना अड्डे के दक्षिणी द्वार के पास हुई। 

Web Title: America Pearl Harbor navy shipyard base shooting in Hawaii, lockdown after reports of shooting

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे