लाइव न्यूज़ :

भारत के खिलाफ चीन के रवैये पर अमेरिका ने कहा- यही है कम्यूनिस्ट पार्टी का असली चेहरा

By भाषा | Updated: July 2, 2020 09:17 IST

अमेरिका ने भारत और चीन के बीच जारी तनातनी पर कहा है कि उसने पूरी स्थिति पर करीब नजर रखा है लेकिन चाहता है कि शांतिपूर्ण समाधान हो। साथ ही अमेरिका ने चीन के रवैये पर नाराजगी भी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देचीन पर भड़का अमेरिका, आक्रामक रवैये पर कहा- यही है चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी का असली चेहराअमेरिका ने साथ ही कहा कि वह मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है

वाशिंगटन: व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कायले मैकनेनी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का मानना है कि भारत और क्षेत्र में अन्य देशों के खिलाफ बीजिंग का आक्रामक रवैया चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी का ‘‘ असली चेहरा’’ है। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख में हुई हिंसक झड़प पर उन्होंने कहा कि अमेरिका स्थिति पर करीबी नजर बनाए है और उसके शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच पिछले सात सप्ताह से पूर्वी लद्दाख में गतिरोध जारी है। दोनों के बीच स्थिति 15 जून को इतनी बिगड़ गई थी कि गलवान घाटी में दोनों ओर के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। झड़प में चीन के सैनिक भी मारे गए हालांकि उसने सैनिकों के हताहत होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

मैकनेनी ने कहा, ‘‘ भारत और चीन के संबंध में, हम स्थिति पर करीबी नजर रख रहे हैं। राष्ट्रपति भी ऐसा ही कर रहे हैं और उनका कहना है कि चीन दुनिया के अन्य हिस्सों में जिस तरह की आक्रामकता दिखा रहा है, वैसा ही आक्रामक रवैया उसने भारत-चीन सीमा पर अपनाया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ये हरकतें चीन की कम्यूनिस्ट पार्टी के असली चेहरे को दर्शाती हैं।’’ इससे पहले अमेरिका के कई सांसद भी वास्तविक नियंत्रण सीमा पर चीन के रवैये को लेकर चिंता व्यक्त कर चुके हैं।

कोरोना वायरस और अमेरिका-चीन संबंधों पर सुनवाई के दौरान ‘हाउस सेलेक्ट इंटेलिजेंस कमेटी’ के अध्यक्ष एवं सांसद एडम शिफ ने कहा, ‘‘ पिछले एक महीने में, चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हिंसक झड़प में लिप्त है, जिसके परिणाम स्वरूप भारत के कई जवान मारे गए हैं और चीन के सैनिक भी हताहत हुए हैं हालांकि उसने उनकी संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। ’’

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रम्पअमेरिकाचीन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट