लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क पारिवारिक फाउंडेशन में वित्तीय अनियमितता के लिए ट्रंप पर मुकदमा दायर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 15, 2018 04:19 IST

‘ अवैध आचरण ’ करने का आरोप लगाते हुए आज डोनाल्ड ट्रंप फाउंडेशन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनके परिवार के सदस्यों समेत फाउंडेशन के निदेशक मंडल पर मुकदमा दायर किया ।

Open in App

न्यूयॉर्क , 15 जून: न्यूयॉर्क प्रांत ने एक दशक से अधिक समय तक ‘ अवैध आचरण ’ करने का आरोप लगाते हुए आज डोनाल्ड ट्रंप फाउंडेशन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एवं उनके परिवार के सदस्यों समेत फाउंडेशन के निदेशक मंडल पर मुकदमा दायर किया । 

राष्ट्रपति ट्रंप ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी और और कहा कि वह इस मामले में समझौता नहीं करेंगे।  उन्होंने विपक्ष डेमोक्रेट पर उन्हें निशाने पर लेते रहने का आरोप लगाया। 

इस मुकदमे में डोनाल्ड ट्रंप फाउंडेशन पर ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार अभियान को फायदा पहुंचाने , जानबूझकर ट्रंप के निजी और व्यावसायिक हित को लाभ पहुंचाने और गैर - सरकारी संगठनों की बुनियादी वैधानिक जिम्मेदारियों का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। 

इसी के साथ न्यूयार्क के विशेष अटार्नी जनरल ने 2.8 अरब डॉलर वापस लौटाने , फाउंडेशन को बंद करने और जुर्माना लगाने की मांग के साथ विशेष कार्यवाही शुरू की। 

वहीं, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ अपनी ऐतिहासिक शिखर वार्ता को लेकर मीडिया की संशय वाली कवरेज को चुनौती देते हुए कहा कि 'फर्जी खबरें' देश की सबसे बड़ी दुश्मन हैं। राष्ट्रपति ने बुधवार को वाशिंगटन पहुंचने के कुछ घंटों बाद यह ट्वीट किया, जिसने फरवरी 2017 के उनके उस ट्वीट को याद दिला दिया जिसमें उन्होंने कई प्रमुख समाचार संगठनों को अमेरिकी लोगों का दुश्मन बताया था। 

ट्रंप ने सिंगापुर शिखर वार्ता से लौटने के बाद ट्वीट कर कहा, 'फेक न्यूज, खासतौर से एनबीसी और सीएनएन, उत्तर कोरिया के साथ समझौते को कमतर करके बताने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल