लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: न्यूयॉर्क में गंदे पानी में पोलियो का वायरस मिलने से हड़कंप, इमरजेंसी की घोषणा की गई

By विनीत कुमार | Updated: September 11, 2022 14:48 IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क में पोलियो के वायरस मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने पोलियो आपातकाल की घोषणा कर दी है।

Open in App

न्यूयॉर्क: सीवेज के पानी में पोलियो वायरस मिलने के बाद पूरे न्यूयॉर्क में पोलियो आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। न्यूयॉर्क के लॉन्ग आइलैंड के नसाउ काउंटी में गंदे पानी में पोलियो के वायरस मिले थे।

पोलिय आपातकाल की घोषणा संबंधी आदेश पर न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने हस्ताक्षर किए। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, न्यूयॉर्क शहर और उसके आसपास के चार काउंटियों में अपशष्टि जल के नमूनों में पोलियो वायरस की जांच की गई थी, जिनमें से तीन काउंटी के नमूनों में वायरस पाया गया। 

ताजा हालात के बाद टीके को देने में तेजी लाने की योजना है। न्यूयॉर्क में करीब एक महीने के आपातकाल की घोषणा की गई है। अमेरिका में लगभग एक दशक बाद पोलियो का पाजिटिव केस हाल में सामने आया था। न्यूयॉर्क में आपातकाल 9 अक्टूबर तक घोषित रहेगा। दरअसल, पिछले दिनों न्यूयॉर्क के उत्तर में स्थित रॉकलैंड काउंटी में एक शख्स पोलियो से ग्रसित पाया गया था।

स्वास्थ्य आयुक्त मैरी बैसेट ने कहा, 'पोलियो को हम हल्के में नहीं ले सकते हैं। यदि आप या आपका बच्चा टीकाकरण से वंचित हैं तो पोलियो का खतरा वास्तविक है। मैं सभी न्यूयॉर्क के लोगों से आग्रह करती हूं कि किसी भी कीमत पर कोई खतरा नहीं मोल लें।'

विभाग ने कहा कि ऐसे लोग जिन्होंने पहले ही अपनी पोलियो वैक्सीन की डोज पूरी कर ली है, उन्हें वायरस से संक्रमित होने वाले संदिग्ध व्यक्ति के निकट संपर्क में आने पर आजीवन बूस्टर डोज ले लेनी चाहिए।

स्वास्थ्य विभाग रॉकलैंड काउंटी, ऑरेंज काउंटी, सुलिवन काउंटी, नसाउ काउंटी और न्यूयॉर्क शहर में स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए भी बूस्टर डोज की सिफारिश कर रहा है। गंदे पानी के संपर्क में आने वाले लोग भी एक बूस्टर डोज ले सकते हैं। बता दें कि अमेरिका में 1955 में पोलियो टीकाकरण शुरू हुआ था। इस देश को 1979 तक पोलियो मुक्त घोषित कर दिया गया था।

टॅग्स :अमेरिकाNew York City
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट