लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: गोलीबारी से दहल उठा मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस, हादसे में 3 की मौत, 5 घायल

By अंजली चौहान | Updated: February 14, 2023 11:59 IST

मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी के कारण छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में गोलीबारी की घटना से एक बार फिर दहशतमिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी से 3 लोगों की मौत हमलावर मौके से घटनास्थल से फरार हो गया, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस

वाशिंगटन:अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। मिशिगन में स्थित स्टेट यूनिवर्सिटी कैंपस में गोलीबारी के कारण छात्रों में अफरा-तफरी मच गई। गोलीबारी की इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक, घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। 

सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी हुई है। गौरतलब है कि हमलावर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गया है। 

अकेले घटना को दिया अंजाम 

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, घटना सोमवार रात की है जब एक शख्स बंदूक लेकर यूनिवर्सिटी कैंपस में दाखिल हुआ और तबाड़तोड़ लोगों पर गोली चला दी। इस घटना में छात्रों समेत यूनिवर्सिटी के कई फैकल्टी सदस्यों के घायल होने की सूचना है। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया। 

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने विश्वविद्यालय में दो अलग-अलग स्थानों पर गोली चलाई थी। पुलिस ने घटना के बाद विश्वविद्यालय को कुछ समय के लिए खाली करा लिया और कई घंटों तक वहां छानबीन करती रही। 

बता दें कि मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी उच्च शिक्षा का एक प्रमुख अमेरिकी संस्थान है, जिसका प्रमुख परिसर पूर्वी लांसिंग परिसर 50,000 स्नातक छात्रों के लिए है। 

टॅग्स :USअमेरिकानिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा