लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के लिए पिछला सप्ताह रहा सबसे घातक, कोरोना वायरस संक्रमण से हर 33 सेकेंड में हुई 1 शख्स की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: December 23, 2020 10:09 IST

20 दिसंबर को समाप्त होने वाले सप्ताह में कोविड-19 के चलते 18,000 लोगों की जान गई। 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले सप्ताह नए COVID-19 मामलों की संख्या 1% गिरकर लगभग 1.5 मिलियन हो गई है। COVID-19 ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के आंकड़ों के अनुसार, 50 राज्यों में से 31 में 10% या उससे अधिक की सकारात्मक परीक्षण दर थी।

नई दिल्ली: विश्व के कई देशों में अब भी कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अमेरिका जैसे देशों में अब संक्रमण न सिर्फ फैल रहा है बल्कि लोगों की जिंदगी को भी लील रहा है।

राज्य और काउंटी की रिपोर्ट्स के रॉयटर्स के विश्लेषण के मुताबिक, पिछले सप्ताह अमेरिका के सबसे घातक सप्ताह में से एक रहा है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में पिछले सप्ताह हर 33 सेकेंड में कोविड-19 के कारण किसी की मौत हुई। 20 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में कोविड-19 के चलते 18,000 लोगों की जान गई। 

प्रति व्यक्ति मृत्यु के आधार पर सर्वाधिक प्रभावित राज्य ये है-

रिपोर्ट्स की मानें तो प्रति व्यक्ति मृत्यु के आधार पर लोवा, साउथ डकोटा और रोड आइलैंड सर्वाधिक प्रभावित राज्य रहे। इसके बावजूद अमेरिकी लोग इस बीमारी के लिए अब भी परहेज बरतने को तैयार नहीं हैं। 

इसके परिणाम यह हुआ है कि स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा साल के इस छुट्टी के मौसम में यात्रा नहीं करने की दलीलों के बावजूद, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 3.2 मिलियन लोगों को अमेरिकी हवाई अड्डों पर देखा गया है।

स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हैं कि छुट्टी की वजह से संक्रमण के मामले बढ़ेंगे-

लोगों के इस व्यवहार से स्वास्थ्य अधिकारी चिंतित हैं कि छुट्टी की वजह से होने वाले संक्रमण में वृद्धि अस्पतालों को प्रभावित कर सकती है, खासकर तब जब पहले से ही अस्पताल पर भारी दवाब है। 

पिछले सप्ताह नए COVID-19 मामलों की संख्या 1% गिरकर लगभग 1.5 मिलियन हो गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अमेरिका में पिछले सप्ताह कोरोना के 12 प्रतिशत मामले में जांच में पॉजिटिव पाए गए थे, जो इस सप्ताह घटकर 11.3 प्रतिशत पॉजिटिव आए। COVID-19 ट्रैकिंग प्रोजेक्ट के आंकड़ों के अनुसार, 50 राज्यों में से 31 में 10% या उससे अधिक की सकारात्मक परीक्षण दर थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर