लाइव न्यूज़ :

अमेरिका: न्यायमूर्ति कवनॉग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: October 1, 2021 19:47 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक अक्टूबर (एपी) उच्चतम न्यायालय की ओर से कहा गया है कि न्यायमूर्ति ब्रेट कवनॉग कोविड-19 से पीड़ित पाए गए हैं। अदालत की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि न्यायाधीश में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं हैं और उनका जनवरी में ही पूर्ण टीकाकरण हो चुका है।

विज्ञप्ति में बताया गया कि शुक्रवार को न्यायमूर्ति एमी कॉने बारेट के अलंकरण समारोह से पहले सभी अन्य न्यायाधीशों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई थी। इसमें बताया गया कि संक्रमित पाए गए न्यायाधीश की पत्नी और बेटियों का भी पूर्ण टीकाकरण हो चुका है और वे संक्रमित नहीं पाई गईं।

अब कवनॉग और उनकी पत्नी समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

अदालत का नया कार्यकाल सोमवार से आरंभ हो रहा है। कोरोना वायरस महामारी के कारण 18 महीनों तक बंद रहने के बाद अदालत कक्ष अब खुलने जा रहे हैं।

कवनॉग सोमवार को अदालत के एक निजी सम्मेलन में शामिल हुए थे, बुधवार को भी वह एक कार्यक्रम में गए थे जिसमें अन्य न्यायाधीश, निर्वाचित अधिकारी, सरकारी कर्मचारी तथा संवाददाता शामिल हुए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला